• Home
  • अलीगढ
  • मा. राज्यपाल के प्रस्तावित अलीगढ़ दौरे को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया विश्वविद्यालय का निरीक्षण
Image

मा. राज्यपाल के प्रस्तावित अलीगढ़ दौरे को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया विश्वविद्यालय का निरीक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 13 अक्टूबर 2025 : राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह के मद्देनज़र प्रदेश की मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का जनपद आगमन प्रस्तावित है। इस प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी संजय रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सोमवार देर शाम विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, अपर आयुक्त एवं विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार वी.के. सिंह, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार सिंह, तथा पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ए.के. राही भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दीक्षांत समारोह स्थल, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और अतिथियों के बैठने की व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

डीएम व एसएसपी ने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने और किसी भी प्रकार की कमी न रहने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को राज्यपाल के स्वागत एवं सुरक्षा प्रबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

Releated Posts

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top