• Home
  • Delhi
  • ‘कुत्तों को अंदर आने की इजाजत है … ‘ राहुल के बयान से भड़की बीजेपी, भाजपा का करारा पलटवार
Image

‘कुत्तों को अंदर आने की इजाजत है … ‘ राहुल के बयान से भड़की बीजेपी, भाजपा का करारा पलटवार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी द्वारा संसद परिसर में एक आवारा कुत्ते को लाने का मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया है। सोमवार को जब कुछ सांसदों ने इस पर आपत्ति जताई, तो रेणुका चौधरी ने कहा था— “संसद के अंदर बैठे लोग काटते हैं, कुत्ते नहीं”। उनके इस बयान ने माहौल को गर्म कर दिया। इसी विवाद ने मंगलवार को और गंभीर रूप ले लिया, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसे मज़ाकिया अंदाज़ में उठाया।

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने हंसते हुए कहा कि “आज तो कुत्ता ही मेन टॉपिक है। बेचारा कुत्ता क्या कर रहा है? क्या उसे आने की इजाजत नहीं है?” जब पत्रकारों ने बताया कि नियमों में पालतू जानवरों को परिसर में लाने की मनाही है, तो राहुल ने संसद भवन की ओर इशारा करते हुए चुटकी ली— “लेकिन उन्हें अंदर आने की इजाजत है।” राहुल के इस बयान पर आसपास मौजूद लोग हंस पड़े। बता दें कि राहुल अपने पालतू कुत्ते “पीडी” से काफी लगाव रखते हैं और उसकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।

राहुल और रेणुका के बयानों पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि दोनों नेताओं ने संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा— “दोनों ‘R’ को याद रखना चाहिए कि एक R और भी होता है—Responsibility.” पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल सदन के सांसदों और कर्मचारियों की तुलना कुत्तों से कर रहे थे, जो अस्वीकार्य है। उन्होंने नेताओं से अपने बयान पर पुनर्विचार करने की सलाह दी।

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी सोशल मीडिया पर राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी संसद की ओर इशारा कर विपक्षी नेताओं को ‘कुत्तों’ से तुलना कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अनादर का उदाहरण है।

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब रेणुका चौधरी एक बचाए गए आवारा कुत्ते को संसद परिसर में लेकर पहुंचीं और उनकी टिप्पणी से राजनीतिक माहौल गरम हो गया। इसके बाद राहुल गांधी के बयान ने इस विवाद को और हवा दे दी है।

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *