• Home
  • Delhi
  • बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने को तैयार ‘ड्यून पार्ट 3’,एडवांस बुकिंग शुरू होते ही क्रैश हुई वेबसाइट
Image

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने को तैयार ‘ड्यून पार्ट 3’,एडवांस बुकिंग शुरू होते ही क्रैश हुई वेबसाइट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
पिछले दो पार्ट ने दुनियाभर में कमाए 10,700 करोड़ रुपये, रिलीज से चार
महीने पहले ही दिखा जबरदस्त क्रेज
मुंबई। हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन फिल्म ‘ड्यून पार्ट 3’ की रिलीज में अभी करीब चार
महीने का समय बाकी है, लेकिन दर्शकों के बीच इसका उत्साह अभी से चरम पर पहुंच गया है।
निर्देशक डेनिस विल्लेनुवी की इस फिल्म की प्री-सेल्स 18 अगस्त से शुरू होते ही टिकटों की भारी मांग
देखने को मिली। आलम यह रहा कि टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म AMC की वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक
के चलते तकनीकी दिक्कतें सामने आईं और वेबसाइट क्रैश हो गई।

फिलहाल फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग और IMAX शो के लिए एडवांस टिकट बिक्री शुरू की गई है। 14
और 15 दिसंबर को विशेष स्क्रीनिंग प्रस्तावित है, जबकि फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक
देगी। रिलीज से कई दिन पहले होने वाली इन स्क्रीनिंग को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी ने फिल्म के प्रति
बने जबरदस्त माहौल को और मजबूत कर दिया है।
मेकर्स ने प्री-सेल्स की घोषणा के साथ 33 सेकेंड का एक टीजर भी जारी किया है। छोटे से टीजर में
एरड्रिक की आवाज सुनाई देती है। राजकुमारी इरलान के सवाल के जवाब में उसका कहना, ‘द एंड’,
फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

‘ड्यून पार्ट 3’ से बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद की जा रही है। अनुमान है कि फिल्म अपने
पहले वीकेंड में ही करीब 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 950 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती
है। इससे पहले 2021 में रिलीज हुई ‘ड्यून’ ने दुनियाभर में करीब 410 मिलियन डॉलर यानी 3,900
करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं 2024 में आई ड्यून: पार्ट टू’ ने करीब 715 मिलियन डॉलर यानी 6,800
करोड़ रुपये का वैश्विक कारोबार किया।

दोनों फिल्मों की संयुक्त कमाई करीब 10,700 करोड़ रुपये रही। ऐसे में अब निगाहें ‘ड्यून पार्ट 3’ पर
हैं कि क्या यह अपने दोनों पूर्ववर्ती भागों की सफलता को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया
इतिहास रच पाती है।

DunePart3 #Dune #DenisVilleneuve #BoxOffice #Hollywood

Releated Posts

तीन दिन, 15 वन-टू-वन बैठकें और दुनिया ने देखी ‘मोदी डिप्लोमेसी’

नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, आतंकवाद से लेकर पश्चिम एशिया संकट तक साझा रुख; भारत-चीन संबंधों में…

ByByHindustan Mirror News Sep 13, 2026

एक फ्रेम में मोदी-पुतिन और जिनपिंग, ब्रिक्स में दिखी ‘केमिस्ट्री’

साझा सहमति बनाने में भारत की अहम भूमिका, घंटों चली मैराथन बातचीत के बाद बनी सहमति नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

ईरान से दोस्ती, खाड़ी देशों से साझेदारी; BRICS में दिखी भारत की संतुलित कूटनीति

पश्चिम एशिया के तनाव के बीच मोदी-पेजेश्कियान मुलाकात से चाबहार और INSTC पर नजर, अमेरिका-इजरायल के साथ भी…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

ब्रिक्स के मंच से पुतिन का G7 पर तंज, बोले- हम 40 फीसदी हैं, वे हमसे कम

रूसी राष्ट्रपति ने कहा- दुनिया बदल रही है, नए ग्रोथ इंजन बन रहे; ब्रिक्स कारोबार और साझेदारी का…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *