• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़, ₹75,000 लूट की राशि बरामद
Image

अलीगढ़ में पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़, ₹75,000 लूट की राशि बरामद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 5 मई : 2025,

पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

अलीगढ़, 4 व 5 मई की रात को अलीगढ़ जनपद में पुलिस चेकिंग के दौरान माछुआ पुल के पास एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया। कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश दीपक के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

चार बदमाश गिरफ्तार, एक भागने में सफल

घटना स्थल से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया:

  1. दीपक पुत्र सुरेश, निवासी शेफपुर, थाना पाली मुकीमपुर, अलीगढ़ (घायल)
  2. विशाल पुत्र राजपाल, निवासी खेड़िया धोकल, थाना पाली मुकीमपुर, अलीगढ़
  3. छोटू उर्फ अंकुश पुत्र विनोद कुमार, निवासी चंदनपुर, थाना एका, फिरोजाबाद
  4. विपिन शौर्य पुत्र राम किशोर, निवासी जेड़ा, थाना एका, फिरोजाबाद

एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

लूट के रुपये और हथियार बरामद

गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस ने लूट के ₹75,000, एक मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खाली खोखा कारतूस, तथा घटना में प्रयुक्त सफेद स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।

25 अप्रैल की लूट का खुलासा

गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने 25 अप्रैल को भूतपुरा गांव निवासी नरेंद्र पुत्र किशन पाल से ₹1,10,000 की लूट की थी। नरेंद्र रात 8 बजे अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे, तभी उखलाना भट्टे के पास सफेद स्विफ्ट डिजायर सवार बदमाशों ने उनसे लूट की वारदात को अंजाम दिया।

अन्य आपराधिक घटनाओं में भी संलिप्त

पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वे इलाके में लगातार रैकी करके चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने 19 अप्रैल को रायपुर रोड अतरौली पर विक्की से मोबाइल फोन छीना था। इन बदमाशों पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

घायल बदमाश का इलाज जारी

मुठभेड़ में घायल बदमाश दीपक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top