• Home
  • अलीगढ
  • ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर सीरत प्रदर्शनी एवं कार्यक्रम का आयोजन
Image

ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर सीरत प्रदर्शनी एवं कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 4 सितम्बरः ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जलसा ईद मिलाद उन नबी और मौलाना आजाद लाइब्रेरी में सीरत प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

5 सितम्बर शुक्रवार प्रातः 10.30 बजे कैनेडी हाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में दारूल उलूम नदवतुल उलमा के हजरत मौलाना खालिद नदवी साहब गाजीपुरी और वसीका अरबिक कालिज फैजाबाद, अयोध्या के प्राचार्य हजरत मौलाना मोहम्मद मोहसिन साहब पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन पर तकरीर करेंगे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के छात्र नात भी प्रस्तुत करेंगे।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मौलाना आजाद लाइब्रेरी द्वारा ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के उपलक्ष्य में 5-6 सितंबर को सेंट्रल हॉल में पैगंबर मोहम्मद (स.) के जीवन से संबंधित पुस्तकों, पांडुलिपियों, कलाकृतियों और पवित्र स्थानों के चित्रों की दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून 5 सितंबर को प्रातः 10 बजे करेंगी।

यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन प्रो. निशात फातिमा ने बताया कि प्रदर्शनी में कई भाषाओं में सीरत (पैगंबर मोहम्मद स.अ.व. की जीवनी) पर एक हजार से अधिक पुस्तकें, दुर्लभ प्रकाशित कुरान और कुरानिक सुलेख के उदाहरण प्रदर्शित किए जाएंगे, जिनमें इस्लाम के चैथे खलीफा हजरत अली द्वारा लिखित कुरान की एक प्रति भी शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी 5 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा 6 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आगुंतकों के लिए खुली रहेगी।

प्रदर्शनी का समापन 6 सितंबर को शाम 5ः00 बजे होगा

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *