• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू मल्लापुरम सेंटर में ईद मिलाद-उन-नबी सप्ताहिक उत्सव का शुभारंभ
Image

एएमयू मल्लापुरम सेंटर में ईद मिलाद-उन-नबी सप्ताहिक उत्सव का शुभारंभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

मल्लपुरम, 4 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के मल्लापुरम सेंटर की सीरत कमेटी ने गुरुवार को फैकल्टी ऑफ लॉ के मूट कोर्ट में ईद मिलाद-उन-नबी 2025 के उपलक्ष्य में सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सदफ जाफरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षा विभाग, ने स्वागत भाषण से हुई।

सेंटर के निदेशक प्रो. एम. शाहुल हमीद ने उद्घाटन भाषण में ईद मिलाद-उन-नबी के नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को संजोने में महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को दयालुता, ईमानदारी, विनम्रता और मानवता की सेवा जैसे पैगम्बर मोहम्मद के आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. मोहम्मद बशीर के., असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षा विभाग एवं सीरत कमेटी के संयोजक ने भी सभा को संबोधित किया।

छात्र जुलकरनैन (बीएएलएलबी) और शिफा नदीम (द्वितीय वर्ष, बीएड.) ने नात प्रस्तुत की, जबकि डॉ. सैयद अहमद साद, असिस्टेंट प्रोफेसर, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने विशेष संबोधन दिया। कार्यक्रम का समापन समीर (द्वितीय वर्ष एमबीए) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन, नात प्रस्तुति, पोस्टर निर्माण, कैलीग्राफी और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जो छात्रों को अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने और पैगम्बर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर चिंतन करने का अवसर प्रदान करेंगी।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *