• Home
  • अलीगढ
  • तालसपुर में दबंगों की फायरिंग से दहशत, फैक्ट्री मजदूर और पत्नी सहमे
Image

तालसपुर में दबंगों की फायरिंग से दहशत, फैक्ट्री मजदूर और पत्नी सहमे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के गांव तालसपुर में रविवार शाम बाइक सवार दबंगों ने फैक्ट्री मजदूर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। तीन राउंड फायरिंग में एक गोली दरवाजे में जा लगी। घर की छत पर मौजूद मजदूर की पत्नी नाजमा ने पूरी वारदात देखी। आरोप है कि फायरिंग के बाद दबंग तालसपुर पुलिया की ओर भागे, जहां रास्ते में उन्हें नेक मोहम्मद और उसका साथी भूरा मिला। दबंगों ने नेक मोहम्मद का नाम पूछने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसके माथे पर गंभीर चोट आई।

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही पहुंचकर मौके की जांच की और पीड़ित दंपति से देर रात पूछताछ की। पुलिस को घटनास्थल से तीन कारतूस के खोखे भी मिले हैं। पीड़ित नेक मोहम्मद और उसकी पत्नी ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह वारदात इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर गई है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *