• Home
  • नई दिल्ली
  • फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: Shine और Naukri के नाम पर युवाओं से करोड़ों की ठगी
Image

फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: Shine और Naukri के नाम पर युवाओं से करोड़ों की ठगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑15 मई : 2025

नई दिल्ली, 15 मई 2025 – दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़े फर्जी जॉब कॉल सेंटर रैकेट का पर्दाफाश किया है, जो Shine.com और Naukri.com जैसी प्रमुख जॉब पोर्टल वेबसाइट्स के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को निशाना बना रहा था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फहीक सिद्दीकी सहित कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 8 लैपटॉप, 47 मोबाइल फोन, 57 सिम कार्ड, 15 डेबिट कार्ड, 2 वाई-फाई डोंगल और ₹1,31,500 नकद बरामद किया है।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई कि उसने Shine.com और Naukri.com पर अपना रिज्यूमे अपलोड किया था। इसके बाद एक महिला की ओर से उसे नौकरी का ऑफर आया और 500 रुपये सिक्योरिटी फीस के तौर पर मांगे गए। बाद में फोन पर इंटरव्यू के नाम पर 3,999 रुपये ट्रेनिंग फीस और अन्य बहानों से कुल ₹20,000 की ठगी की गई। जब ₹11,000 और मांगे गए तो महिला को शक हुआ और उसने पैसे देना बंद कर दिया।

डीसीपी नई दिल्ली देवेश कुमार महला ने बताया कि साइबर पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक खातों और एटीएम फुटेज के जरिए जांच शुरू की। जांच में यह पता चला कि आरोपी Shine.com पर फर्जी रिक्रूटर बनकर सक्रिय थे। वे जॉब प्रोफाइल देखकर उम्मीदवारों से संपर्क करते और नौकरी देने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठते थे।

पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए मास्टरमाइंड फहीक सिद्दीकी की पहचान की, जिसे एक एटीएम से नकाब पहनकर पैसे निकालते हुए देखा गया था।

पुलिस ने 14 मई 2025 को नोएडा सेक्टर-3 की एक बिल्डिंग में छापा मारा, जहां फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था। वहां से 6 पुरुष और 6 महिलाओं को पकड़ा गया। वहीं, बैंक खाते और सिम कार्ड सप्लाई करने वाला मोहित कुमार उर्फ सुमित को लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी Shine.com की वैध मेंबरशिप लेकर उम्मीदवारों की डिटेल्स निकालते थे। फिर खुद को बड़ी कंपनियों का HR बताकर संपर्क करते और नौकरी के बदले ट्रेनिंग, किट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के नाम पर पैसे वसूलते थे। सिम कार्ड और फर्जी बैंक अकाउंट आरोपी मोहित कुमार उर्फ सुमित मुहैया कराता था।

पुलिस का कहना है कि बरामद किए गए सभी मोबाइल नंबर और सिम कार्ड I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) को भेजे जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका लिंक देश के अन्य साइबर अपराध मामलों से तो नहीं है। पुलिस अन्य पीड़ितों की पहचान करने में भी जुटी हुई है।

सावधानी जरूरी

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नौकरी के नाम पर किसी अनजान कॉल, ईमेल या मैसेज पर भरोसा न करें और पैसे की मांग किए जाने पर सतर्क हो जाएं। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर दें।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *