• Home
  • गाजियाबाद
  • गाज़ियाबाद : पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, महिला से की फर्जी शादी
Image

गाज़ियाबाद : पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, महिला से की फर्जी शादी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ रविवार 25 मई 2025

गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना नंदग्राम पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को फर्जी पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी को हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास से धर दबोचा। आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ संदीप भाटी के रूप में हुई है, जो कि सेक्टर-49, गौतम बुद्ध नगर का निवासी है।

पुलिस के अनुसार संदीप पुलिस की वर्दी पहनकर न केवल लोगों को ठगता था, बल्कि सोशल मीडिया पर वर्दी में अपनी फोटो लगाकर महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। इसके बाद वह झांसा देता था कि वह पुलिस अधिकारी है और कई महिलाओं को नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था।

दिल्ली की महिला से की फर्जी शादी

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली की रहने वाली एक महिला नीता शर्मा ने थाना नंदग्राम में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप ने खुद को पुलिस में तैनात अफसर बताकर उनसे शादी की थी। बाद में जब महिला को शक हुआ और उसने पड़ताल की, तो सच्चाई सामने आई। संदीप ने महिला से मारपीट भी की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद संदीप महिला को छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी पुलिस वर्दी, आईकार्ड, दो नेम प्लेट और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सिर्फ लोगों पर रौब झाड़ने और धोखाधड़ी करने के लिए यह रूप धारण किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी इसी तरह के मामले में नोएडा पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है।

संदीप पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं को फंसाता था और उनसे लाखों रुपये वसूलता था। आरोपी का तरीका बेहद चौंकाने वाला था — वह वर्दी पहनकर चलता था, लोगों को फोटो भेजता था, और अपने को असली पुलिस अफसर बताकर विश्वास जीतता था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपने झांसे में लिया है। पुलिस को शक है कि आरोपी का नेटवर्क और भी शहरों में फैला हो सकता है।

Releated Posts

गाजियाबाद जासूसी नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 200 फोटो-वीडियो, 100 चोरी के सिम और 15 लाख का ट्रांजेक्शन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियों…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

पंजाब एंड सिंध बैंक में खूनी वारदात: छुट्टी को लेकर विवाद, गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

गाजियाबाद: ढाबे पर खाना खाने के विवाद में चाकूबाजी, दो की मौत, तीन घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: खोड़ा प्रगति विहार की घटना से इलाके में सनसनी गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top