• Home
  • अलीगढ
  • नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, अलीगढ़ में आरोपी गिरफ्तार
Image

नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, अलीगढ़ में आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ के देहलीगेट क्षेत्र में शुक्रवार रात खैर रोड स्थित जन सेवा केंद्र पर दुकानदारों ने नकली नोटों के साथ एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपी कैश के बदले एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने आया था। उसकी तलाशी में 500-500 के 434 नकली नोट यानी कुल 2.17 लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश से नकली नोट लाकर खपाता था। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

दुकानदार दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि पड़ोसी उत्कर्ष ने सूचना दी थी। आरोपी ने खुद को रोरावर थाने का पुलिसकर्मी बताने की कोशिश की और हड़बड़ाते हुए लोगों से माफी मांगने लगा, यहां तक कि उसने खुद को छोड़ने के लिए एक लाख रुपये तक का ऑफर दिया। नोट पहले नजर में असली लगते थे, लेकिन ध्यान से देखने पर नकली होने का पता चला।

पुलिस ने आरोपी के दिए गए क्यूआर कोड की जांच की तो मालदा, पश्चिम बंगाल के व्यक्ति का पता चला। इससे प्रथम दृष्टया सामने आया कि नोट मालदा के रास्ते बांग्लादेश से लाए गए थे। आरोपी का नाम कासगंज जिले के मोहल्ला गणेशपुर बाग निवासी जिकरूल हसन है। पुलिस अब पूरे गिरोह का पता लगाने में जुटी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार साथी की तलाश जारी है।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top