• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ : रक्षाबंधन से पहले एफडीए की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ कुंतल मिठाई-खोवा नष्ट, दो कुंतल खोवा जब्त
Image

अलीगढ़ : रक्षाबंधन से पहले एफडीए की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ कुंतल मिठाई-खोवा नष्ट, दो कुंतल खोवा जब्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, – रक्षाबंधन के त्योहार से पहले मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने जिलेभर में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य दीनानाथ यादव के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल, स्नैक्स स्टोर्स, किराना दुकानों, मिठाई प्रतिष्ठानों और डेयरी पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान 23 खाद्य प्रतिष्ठानों से मिश्रित दूध, खोया, पनीर, रिफाइंड तेल, नमकीन, मिठाई, सूजी, बिस्किट और अन्य उत्पादों के नमूने लिए गए। निरीक्षण में 73 किलो खराब रिफाइंड नमकीन और अन्य संदिग्ध उत्पाद पाए गए, जिन्हें तत्काल नष्ट किया गया। इनकी बाजार कीमत लगभग 23 हजार रुपये आंकी गई।

इसके अलावा, 70 किलो पॉलीथीन में रखा संदिग्ध गुणवत्ता वाला खोवा भी नष्ट कराया गया। वहीं, मिलावट की आशंका के चलते करीब दो कुंतल खोवा जब्त कर लिया गया। एफडीए टीम ने यह कार्रवाई रिलायंस स्टोर (अलीगढ़), खैर मार्केट, मामू-भांजा मार्केट, बरौला बाईपास, ग्राम चकबरा, सराय हकीम रोड समेत कई स्थानीय बाजारों में की।

सहायक आयुक्त दीनानाथ यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी पैकेजिंग, लेबलिंग, गुणवत्ता और एक्सपायरी तिथि की जांच जरूर करें, ताकि मिलावटी व खराब खाद्य पदार्थ से बचा जा सके।

इस अभियान से त्योहार के समय मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया और उपभोक्ताओं में खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी।

Releated Posts

अलीगढ़ में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम,श्री खाटू श्याम भव्य निशान यात्रा संपन्न

6–7 हजार श्याम प्रेमियों की उपस्थिति में भव्य निशान यात्रा संपन्न अलीगढ़। शहर में रविवार को आस्था, श्रद्धा…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top