• Home
  • अलीगढ
  • डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक आवंटन समिति की बैठक, पारदर्शिता और वैज्ञानिक उपयोग पर जोर
Image

डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक आवंटन समिति की बैठक, पारदर्शिता और वैज्ञानिक उपयोग पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 22 सितम्बर 2025। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय उर्वरक आवंटन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहकारी समितियों को निर्देश दिया गया कि उर्वरकों की आपूर्ति निरंतर बनी रहे और भुगतान उपरांत डीएपी एवं एनपीके की आपूर्ति प्रथम वरीयता पर सुनिश्चित की जाए।

कृषक प्रमोद कुमार वर्मा ने सुझाव दिया कि ग्राम की भू-लेख प्रविष्टि के आधार पर उर्वरक वितरण किया जाए। जिलाधिकारी ने एफपीओ, उर्वरक कंपनियों और कृषि विभाग को चेताया कि फॉस्फेटिक उर्वरकों का अत्यधिक प्रयोग सरकार को आर्थिक नुकसान और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। हालांकि एफपीओ प्रतिनिधियों ने बताया कि किसान पिछले वर्ष की तुलना में कम मात्रा में फॉस्फेटिक उर्वरक का प्रयोग कर रहे हैं।

डीएम ने थोक विक्रेताओं को आलू बोआई के मद्देनजर प्राथमिकता से आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विक्रेता दुकान पर उपलब्ध उर्वरक का प्रदर्शन करे, खतौनी देखकर व मोबाइल नंबर दर्ज कर ही विक्रय करे, तथा पीओएस मशीन से पर्ची देना अनिवार्य होगा। नियमों का पालन न करने पर विक्रेताओं पर आपूर्ति रोकने व विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

डीएम संजीव रंजन ने किसानों से अपील की कि वे वैज्ञानिक संस्तुति के अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करें। उन्होंने आलू, गेहूं और सरसों की फसलों के लिए उचित एनपीके, डीएपी, यूरिया और एमओपी की अनुशंसित मात्रा भी बताई। उन्होंने कहा कि इससे लागत घटेगी, पैदावार बढ़ेगी और मिट्टी की उर्वरा शक्ति सुरक्षित रहेगी।

अंत में, सभी थोक विक्रेताओं, सहकारी समितियों और अधिकारियों को बिना भेदभाव खतौनी के आधार पर उर्वरक वितरण करने के निर्देश दिए गए। शिकायत पर संबंधित विक्रेता व अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *