Image

गाजियाबाद: पार्किंग विवाद में फायरिंग, एक घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: बुधवार 18 जून 2025

गाजियाबाद। प्रताप विहार की भाउराव देवरस योजना में मंगलवार तड़के पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद के दौरान फायरिंग हो गई। इस घटना में चंद्रभान गुप्ता नामक व्यक्ति घायल हो गया। चंद्रभान प्रयागराज जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे थे। सोसायटी गेट के पास पहुंचने पर उन्हें शोर और फायरिंग की आवाज सुनाई दी। इसी बीच, एक व्यक्ति पिस्तौल लिए सोसायटी में घुसा, जिसके पीछे दो-तीन अन्य हथियारबंद लोग भी थे।
विवाद के दौरान अंदर घुसे एक व्यक्ति ने फायर किया, जिसमें गोली चंद्रभान के कूल्हे को छूती हुई निकल गई। सोसायटी के आरडब्लूए अध्यक्ष की मदद से उन्हें तुरंत जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चंद्रभान का कहना है कि उन्हें विवाद का कारण नहीं पता। पुलिस के अनुसार, विवाद का कारण गाड़ी पार्किंग था। पीड़ित की शिकायत पर विजयनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

फायरिंग की आवाज से भाउराव देवरस सोसायटी में दहशत फैल गई। सुबह तड़के गोली चलने की आवाज सुनकर लोग जाग गए और कई निवासी बालकनी से नीचे झांककर स्थिति समझने की कोशिश करने लगे। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

Releated Posts

गाजियाबाद जासूसी नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 200 फोटो-वीडियो, 100 चोरी के सिम और 15 लाख का ट्रांजेक्शन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियों…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

पंजाब एंड सिंध बैंक में खूनी वारदात: छुट्टी को लेकर विवाद, गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

गाजियाबाद: ढाबे पर खाना खाने के विवाद में चाकूबाजी, दो की मौत, तीन घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: खोड़ा प्रगति विहार की घटना से इलाके में सनसनी गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top