• Home
  • Delhi
  • अल फलाह यूनिवर्सिटी की फंडिंग पर फॉरेंसिक ऑडिट, दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन में NIA-ED की बड़ी कार्रवाई
Image

अल फलाह यूनिवर्सिटी की फंडिंग पर फॉरेंसिक ऑडिट, दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन में NIA-ED की बड़ी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए धमाके की जांच अब शिक्षा जगत तक पहुंच गई है। फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के वित्तीय लेनदेन और वहां से निकले कुछ डॉक्टरों की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर NIA, ED और EOW ने कार्रवाई तेज कर दी है। सरकार ने यूनिवर्सिटी की फंडिंग का फॉरेंसिक ऑडिट कराने का आदेश दिया है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं आतंकियों को आर्थिक मदद तो नहीं मिली।

जांच एजेंसियों को कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिनसे यूनिवर्सिटी के खातों और उससे जुड़े डॉक्टरों की भूमिका पर सवाल उठे हैं। EOW को यूनिवर्सिटी के संचालन से जुड़ी सभी फाइलों और लेनदेन की जांच सौंपी गई है। वहीं ED विदेशी फंडिंग और हवाला नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

जांच के दायरे में दो डॉक्टर आए हैं — डॉ. फारूक, जो हापुड़ के जीएस मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे और अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस व एमडी की पढ़ाई कर चुके हैं, तथा डॉ. मोहम्मद आरिफ, जिन्हें कानपुर से हिरासत में लिया गया। पहले पकड़े गए आरोपी परवेज अंसारी से मिली जानकारी के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया।

एजेंसियों को संदेह है कि ये सभी शिक्षित लोग एक ‘व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल’ का हिस्सा हैं, जिनके तार जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े हो सकते हैं। अब जांच का केंद्रबिंदु यूनिवर्सिटी की फंडिंग और इस नेटवर्क के संभावित स्रोत बन गए हैं।

Releated Posts

IPL :जसप्रीत बुमराह पहली बार बने मुंबई इंडियंस के कप्तान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ हार्दिक और सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी में मिली बड़ी जिम्मेदारी आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

पैटर्न और डिजिटल फुटप्रिंट से खुल रहे राज, NEET पेपर लीक जांच में CBI को मिले बड़े सुराग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पुणे से सीकर तक फैला पेपर लीक नेटवर्क NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अब पेट्रोल-डीजल की मनमानी खरीद पर रोक, पेट्रोल पर ₹5,000 और डीजल पर 200 लीटर की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केरल में लागू हुआ नया नियम ऊर्जा संकट की आशंका और पेट्रोल पंपों पर ईंधन…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

दिल्ली सरकार के बड़े फैसले,दो दिन वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिल्ली सरकार ने 15 मई से शुरू हो रहे ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top