• Home
  • कानपुर
  • पूर्व राज्य मंत्री प्रभुदयाल सिंह का निधन, आज सिद्धनाथ घाट पर होगा अंतिम संस्कार
Image

पूर्व राज्य मंत्री प्रभुदयाल सिंह का निधन, आज सिद्धनाथ घाट पर होगा अंतिम संस्कार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025

कानपुर। वाई-ब्लॉक किदवई नगर निवासी एवं कानपुर देहात के सरवनखेड़ा से पूर्व विधायक तथा पूर्व राज्य मंत्री प्रभुदयाल सिंह का रविवार शाम निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार को सिद्धनाथ घाट पर किया जाएगा।

मूल रूप से जगईपुर के निवासी प्रभुदयाल सिंह राजनीति में एक प्रतिष्ठित नाम रहे हैं। वर्ष 1977 में वे जनता पार्टी के टिकट पर सरवनखेड़ा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 1989 में उन्होंने जनता दल के प्रत्याशी के रूप में पुनः चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजयी हुए। इसके पश्चात उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार सौंपा गया।

प्रभुदयाल सिंह के तीन बेटे हैं – वीर सिंह, बलवीर सिंह और रणवीर सिंह। उनके पुत्र रणवीर सिंह यशोदानगर क्षेत्र से पार्षद भी रह चुके हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Releated Posts

IIT कानपुर की अनोखी विदाई: दूल्हा-दुल्हन बने छात्र, B.Tech नोट्स से जला हवनकुंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 32 साल पुरानी परंपरा ने फिर बटोरी सुर्खियां Indian Institute of Technology Kanpur में एक…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

400 करोड़ के जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व एडीएम समेत कंपनियों और बैंक अधिकारियों पर एफआईआर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर कानपुर देहात में दर्ज हुआ मुकदमा कानपुर देहात में करीब…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

फर्जी GST और 100 बैंक अकाउंट… कबाड़ी वाला ‘पप्पू छुरी’ निकला 3200 करोड़ घोटाले का मास्टरमाइंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: फर्जी कंपनियों से काले धन को बनाया सफेद कानपुर पुलिस ने 3200 करोड़ रुपये के…

ByByHindustan Mirror News May 9, 2026

कानपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ गैंग का भंडाफोड़, 125 करोड़ की ठगी का खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल…

ByByHindustan Mirror News Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top