• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • हाथरस में ₹57 लाख के SC/ST स्कॉलरशिप घोटाले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार
Image

हाथरस में ₹57 लाख के SC/ST स्कॉलरशिप घोटाले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:12 जुलाई 2025:

हाथरस,
एससी/एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की कानपुर यूनिट ने हाथरस के बहुचर्चित ₹57 लाख के छात्रवृत्ति घोटाले में तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।

उग्रसेन पांडेय पर आरोप है कि उन्होंने पद पर रहते हुए वर्ष 2013-14 के दौरान फर्जी दस्तावेजों और अपात्र छात्रों के नाम पर स्कॉलरशिप की राशि जारी कर दी थी। जांच में सामने आया कि लगभग ₹57 लाख की छात्रवृत्ति सरकारी रिकॉर्ड में दर्शाई गई, लेकिन उसका लाभ वास्तविक पात्र छात्रों को नहीं मिला।

EOW द्वारा की गई जांच में घोटाले की परतें खुलीं और विभिन्न कॉलेजों व संस्थानों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। पांडेय पर धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उनकी गिरफ्तारी से विभाग में हड़कंप मच गया है और माना जा रहा है कि इस घोटाले में और भी अधिकारियों व संस्थानों की संलिप्तता सामने आ सकती है।

जांच जारी, और जल्द ही अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Releated Posts

रायबरेली में PDA रथ पर सवार होंगे अखिलेश, राहुल लोधी के घर चाय पर होगी मुलाकात

सपा-एबीवीपी विवाद के बाद 24 सितंबर को पहुंचेंगे सपा प्रमुख, चुरुआ से रथ के जरिए रायबरेली शहर आने…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

चीन ने पकड़ ली थी खुफिया टीम, डोभाल को लगा करियर खत्म हो गया

गलत नक्शों के कारण सीमा की पहचान में हुई चूक, जांच में नहीं पाए गए जिम्मेदार; तिब्बती शेरपा…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *