• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम बोले- कौन तैयार है और कौन नहीं, यह वक्त बताएगा
Image

यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम बोले- कौन तैयार है और कौन नहीं, यह वक्त बताएगा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 24 अप्रैल: 2025,
उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान पहलगाम घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत दुःखद और निंदनीय घटना है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने इस आतंकी हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान के खिलाफ आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और इस पूरे मामले की हर पहलू से गहन निगरानी की जा रही है।

दिनेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के कारण हालात में काफी सुधार हुआ था, लेकिन पाकिस्तान अपने पस्त हौसले को बचाने के लिए ऐसी कायराना हरकतें करता रहता है।

पाकिस्तान की ओर से दिए गए “हम तैयार हैं” वाले बयान पर पलटवार करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि “यह तो समय बताएगा कि कौन वास्तव में तैयार है और कौन नहीं।” उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत की संप्रभुता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

यह बयान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बात करते हुए दिया, जहां उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में पाकिस्तान को हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Releated Posts

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां, अस्पताल में…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 81 लाख को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, आधार या वोटर कार्ड से उम्र का…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

कब मनेगा भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि के अनुसार तय हुई तारीख, सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक रहेगाराखी बांधने का शुभ समय;…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *