• Home
  • अलीगढ
  • सीएम के संज्ञान में आते ही तेज हुआ कूड़ा निस्तारण, आज से शुरू होगा लिगेसी वेस्ट का प्रोसेस
Image

सीएम के संज्ञान में आते ही तेज हुआ कूड़ा निस्तारण, आज से शुरू होगा लिगेसी वेस्ट का प्रोसेस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान लेने के बाद अलीगढ़ में कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया को तेज गति मिली है। नगर निगम ने औपचारिक रूप से मथुरा रोड स्थित एटूजेड प्लांट पर आज (मंगलवार) से लिगेसी वेस्ट के निस्तारण की शुरुआत की तारीख घोषित कर दी है। करीब 20 साल से अधिक समय से पड़े एक लाख मीट्रिक टन कचरे को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। नोएडा की इकोस्टन इंफ्रा कंपनी को इस कार्य का टेंडर दिया गया है और कंपनी ने अपनी मशीनें प्लांट पर स्थापित कर दी हैं। अगले 15 माह में पूरा कचरा रीसाइकल करने का लक्ष्य तय किया गया है।

सीएम ने हाल ही में हेलीकॉप्टर से एटूजेड प्लांट पर जमा भारी कूड़े के पहाड़ को देखकर अधिकारियों से सख्त सवाल किए थे। इससे प्रशासनिक स्तर पर फुर्ती आई और निस्तारण प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई। अगस्त माह में एएमयू द्वारा कचरे का आकलन कराया गया था, जिसमें पाया गया कि कचरे की बदबू से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

इसी के साथ नया 700 एमटी क्षमता वाला कूड़ा निस्तारण प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। नगर निगम ने अनूपशहर रोड पर प्लांट के लिए जमीन चिन्हित कर ली है और जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में शहर से 500–550 मीट्रिक टन कचरा निकलता है, जिसे देखते हुए नए प्लांट की क्षमता बढ़ाई जा रही है।

गौरतलब है कि 2012 में नगर निगम और एटूजेड कंपनी के बीच कूड़ा निस्तारण का करार हुआ था, मगर उस समय प्लांट की क्षमता केवल 190 एमटी थी, जबकि रोजाना लगभग 400 टन कचरा आता था। क्षमता की कमी और समय से निस्तारण न होने के कारण यहां कूड़े का बड़ा पहाड़ बन गया। कई वर्षों तक प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह समस्या बढ़ती रही, जो अब नगर निगम के लिए भारी बोझ बन चुकी है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि सीएम के हस्तक्षेप के बाद तेजी से काम शुरू कर दिया गया है और पुराने कचरे के निस्तारण में अब देरी नहीं होगी।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *