• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: क्षेत्रों में कूड़ा, सफाईकर्मी गैरहाजिर – नगर आयुक्त ने की सख्त कार्रवाई
Image

अलीगढ़: क्षेत्रों में कूड़ा, सफाईकर्मी गैरहाजिर – नगर आयुक्त ने की सख्त कार्रवाई

अलीगढ़ : सोमवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने क्वार्सी से महेशपुर रोड तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे मिले और सफाई कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। जो कर्मचारी मौजूद थे, वे भी बिना वर्दी काम करते दिखे। जीवनगढ़ से धौर्रामाफी पुलिया तक निरीक्षण के दौरान भी गंदगी और कूड़ा संग्रहण की लापरवाही उजागर हुई। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण भी पाया गया।

वेतन रोका, नोटिस जारी

नगर आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए दो सुपरवाइजरों और 12 सफाई कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। सफाई निरीक्षक को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। सुपरवाइजर संदीप को उनके सफाई कर्मचारी के मूल पद पर वापस भेजने के आदेश दिए गए। जीवनगढ़ क्षेत्र में अनुपस्थित मिले 12 सफाई कर्मचारियों के खिलाफ भी नोटिस जारी कर वेतन रोका गया है।

एसएफआइ को अल्टीमेटम

निरीक्षण के दौरान एसएफआइ केके सिंह को निर्देश दिए गए कि 48 घंटे के भीतर पूरे मार्ग को साफ कराया जाए। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि यदि सफाई कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ तो एसएफआइ को कार्यालय से अटैच कर निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी।

अतिक्रमणकारियों को चेतावनी

निरीक्षण में पाया गया कि दुकानदारों ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखा था। नगर आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अतिक्रमण खुद हटा लें, अन्यथा नगर निगम सामान जब्त कर जुर्माना लगाएगा। दुकानों के बाहर दो-दो डस्टबिन रखने के निर्देश भी दिए गए।

साफ-सफाई पर जोर

क्वार्सी बाइपास से महेशपुर तक का मुख्य मार्ग होने के कारण सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से नियमित उपस्थिति और वर्दी में काम करने के निर्देश दिए।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *