• Home
  • Delhi
  • दिल्ली ब्लास्ट के बाद 5 दिन बाद खुले लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3
Image

दिल्ली ब्लास्ट के बाद 5 दिन बाद खुले लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3 को पांच दिन बाद फिर से खोल दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शनिवार, 15 नवंबर को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए धमाके के बाद सुरक्षा कारणों से इन दोनों गेटों को बंद कर दिया गया था। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। धमाका मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर खड़ी एक कार में हुआ था, जिसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि एंट्री गेट के शीशे चकनाचूर हो गए थे।

घटना के बाद DMRC ने स्टेशन को अस्थाई रूप से बंद रखने का निर्णय लिया था और गुरुवार को एक पोस्ट जारी कर कहा था कि लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। हालांकि, अब स्थिति समीक्षा के बाद गेट नंबर 2 और 3 को यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। DMRC ने सोशल मीडिया पर अपडेट में लिखा— “सेवा अपडेट: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3 अब यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं।”

ब्लास्ट के तुरंत बाद आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर भी एहतियातन कुछ समय के लिए एंट्री रोकी गई थी। घटना के बाद से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी को काफी बढ़ा दिया है। इलाके के मुख्य मार्गों, बाजारों और मेट्रो कॉरिडोर पर लगे CCTV कैमरों के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। कंट्रोल रूम को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने या भ्रामक जानकारी प्रसारित करने की कोशिश करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां दिल्ली में सामान्य स्थिति बहाल करने और यात्रियों को सुरक्षित आवागमन प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Releated Posts

जीते-जी अपनी ही तेरहवीं: अपनों की बेरुखी से टूटे बुजुर्ग का दर्द

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ मध्य प्रदेश के Shivpuri जिले से सामने आई यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

बहुत हुआ पेपर लीक, अब जेन-Z आगे आए… केजरीवाल की युवाओं से अपील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ नीट पेपर लीक पर युवाओं से वर्चुअल संवाद Arvind Kejriwal ने नीट पेपर लीक मामले…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

NEET पेपर लीक मामले में नासिक कनेक्शन, आरोपी के पिता बोले- ‘मेरा बेटा निर्दोष है’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ CBI की जांच तेज, महाराष्ट्र से आरोपी हिरासत में देशभर में चर्चा का विषय बने…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top