• Home
  • अलीगढ
  • बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन के लिए छात्राओं को किया गया जागरूक
Image

बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन के लिए छात्राओं को किया गया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 09 अक्टूबर 2025 : मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत गुरुवार को चिरंजी लाल कन्या इंटर कॉलेज में बाल विवाह पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के प्रति चेतना, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रोबेशन विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने बाल विवाह की कानूनी स्थिति, उसके दुष्प्रभावों और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह से बालिकाओं का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास प्रभावित होता है, जिससे उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत यह एक दंडनीय अपराध है और समाज के हर वर्ग को इसके खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि यदि कहीं नाबालिगों के विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत महिला हेल्पलाइन 1090, महिला आपातकालीन सेवा 181 या बाल सहायता नंबर 1098 पर सूचना दें।

विद्यालय की प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने बाल विवाह रोकथाम की शपथ ली और समाज में इस बुराई के उन्मूलन के लिए जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Releated Posts

भीषण गर्मी का कहर: 44°C के करीब पारा, डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

अलीगढ़:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शहर में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार को…

ByByHindustan Mirror News Apr 27, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 23-4-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू को डीआरडीओ से 72.68 लाख का शोध प्रोजेक्टअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को रक्षा अनुसंधान…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

यूपी बोर्ड 12वीं में शिखा वर्मा ने किया टॉप, लड़कियों का दबदबा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीतापुर की शिखा बनीं प्रदेश टॉपरउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मीडिया से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 23 अप्रैल 2026: जिले को नए नेतृत्व की दिशा मिल गई है। वर्ष 2013…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top