• Home
  • अलीगढ
  • जिला प्रदर्शनी निशानेबाजी प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों को मेडल से किया गया सम्मानित
Image

जिला प्रदर्शनी निशानेबाजी प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों को मेडल से किया गया सम्मानित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

विभिन्न वर्गों में हुआ मुकाबला, उभरते निशानेबाजों ने दिखाया दम

लक्ष्य इंस्टिट्यूट हर साल दे रहा 18 नेशनल खिलाड़ी : डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह

अलीगढ़, 01 फरवरी 2026।
जिला प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी सटीक निशानेबाजी से दर्शकों को प्रभावित किया।

समारोह में मुख्य अतिथि मज़हर-उल-कमर अवध धर्म समाज महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लक्ष्य इंस्टिट्यूट प्रतिवर्ष लगभग 18 नेशनल स्तर के खिलाड़ी देश को दे रहा है, जो अलीगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी जैसे अनुशासित खेल से युवाओं में एकाग्रता, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना मजबूत होती है।

प्रतियोगिता 10 मीटर एयर पिस्टल, एयर राइफल और आईएसएसएफ मानकों के अंतर्गत अंडर-12, अंडर-14, सब-यूथ, यूथ, जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित की गई। 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर-12 वर्ग में रित्विक राजपूत ने पहला, अर्श ने दूसरा और आर्शलान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में अंश प्रताप सिंह ने स्वर्ण, व्योम गोयल ने रजत और हिमांक यादव ने कांस्य पदक हासिल किया।

एयर पिस्टल सब-यूथ (आईएसएसएफ) वर्ग में अमित और सूर्यांश प्रताप सिंह ने समान 184 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक जीता। वहीं सब-यूथ वर्ग में कोस्तुब राघव प्रथम, आदित्य द्वितीय और सक्षम प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। सब-यूथ वुमेन वर्ग में प्रियान्शी ने 179 अंक के साथ पहला, आस्था ने 176 अंक के साथ दूसरा और अंकिता ने 116 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यूथ वुमेन वर्ग में आस्था शिव प्रकाश तिवारी ने स्वर्ण, प्रायनशी भारद्वाज ने रजत और अनिका गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। जूनियर मैन वर्ग में तुषार पहले और आदित्य दूसरे स्थान पर रहे। एयर पिस्टल वुमेन वर्ग में कुमकुम शर्मा ने प्रथम, लुबना सफीक ने द्वितीय और लता यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। आईएसएसएफ वुमेन वर्ग में दीक्षा प्रथम और दिया वशिष्ठ द्वितीय रहीं।

एयर राइफल प्रतियोगिता में आयुष चौधरी ने स्वर्ण, गुलफान ने रजत और इशांत कुमार ने कांस्य पदक जीता। सीनियर मैन (आईएसएसएफ) वर्ग में वेद आर्या और विष्णुकांत सैनी ने समान 189 स्कोर के साथ पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि संदीप कुमार 182 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर मैन (एनआर) वर्ग में लकी प्रथम, पवन द्वितीय और ललित तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के संयोजक अंतरराष्ट्रीय शूटिंग कोच वेद प्रकाश शर्मा रहे, जबकि जूरी/जज की जिम्मेदारी भी उन्होंने ही निभाई। आयोजन के सफल संचालन पर खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने आयोजकों की सराहना की।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *