• Home
  • अलीगढ
  • रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन
Image

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य, गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन अत्यंत उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं प्रेरणादायक नाटक ने जीवन मूल्यों का सुंदर संदेश दिया। शिक्षकों के साथ आयोजित रैम्प वॉक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने छात्रों में आत्मविश्वास और उत्साह की नई ऊर्जा भर दी।


कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा रोचक प्रश्नोत्तर दौर भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, समझ और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छात्रों का उत्साहवर्धन किया।


विशेष आकर्षण रहा सैशे (सम्मान) सेरेमनी, जिसमें विद्यार्थियों को आशीर्वाद स्वरूप सम्मानित किया गया। समारोह को और भी यादगार बनाते हुए मिस्टर रेडिएंट एवं मिस रेडिएंट को भव्य रूप से मर्सिडीज कार में बैठाकर मंच तक लाया गया, जहाँ उन्हें विशेष सैशे पहनाकर सम्मान प्रदान किया गया। यह क्षण भावनाओं और गौरव से भरपूर रहा।


इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक विनोद सिंघल तथा प्रधानाचार्या अंजू राठी,हेड मिस्ट्रेस मेघा सिंघल, समन्वयक सीमा शर्मा,दीप्ति भारद्वाज व नेहा अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का प्रेरणादायक संदेश दिया।


इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को उपाधियों से सम्मानित किया गया—
मिस्टर रेडिएंट — नितिन चौधरी
मिस रेडिएंट — अर्पिता पांडेय
मिस्टर फेयरवेल — नितीश
मिस फेयरवेल — नेहा चौधरी
मिस्टर स्पोर्टी — तन्मय
मिस स्पोर्टी — राशि सिंह
मिस्टर वर्सेटाइल — पीयूष
मिस वर्सेटाइल — शगुन
मिस्टर लाइवली — दक्ष अग्रवाल
मिस लाइवली — यशिता चौहान
मिस्टर पॉपुलर — अरविंद चौधरी एवं कृष्णा चौधरी
मिस पॉपुलर — जिया एवं सम्राज्ञी
समारोह का समापन भावुक विदाई, मधुर स्मृतियों और उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यालय की संस्कारपूर्ण शिक्षा परंपरा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सुंदर उदाहरण बना।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *