• Home
  • अलीगढ
  • ‘लिनटोंग केकरी लोंज’ का भव्य उद्घाटन, अलीगढ़ को मिला नया फूड डेस्टिनेशन
Image

‘लिनटोंग केकरी लोंज’ का भव्य उद्घाटन, अलीगढ़ को मिला नया फूड डेस्टिनेशन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 9 नवम्बर: सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित लाल डिग्गी रोड पर ‘लिनटोंग केकरी लोंज’ का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में उप जिलाधिकारी महिमा राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और उन्होंने फीता काटकर कैफे का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ जैसे शहर में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण कैफे का खुलना युवाओं व परिवारों दोनों के लिए सराहनीय कदम है।

समारोह में शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिक, उद्यमी और युवा उपस्थित रहे। सभी ने कैफे के आकर्षक वातावरण, स्वादिष्ट मेनू और उत्कृष्ट सेवाओं की प्रशंसा की। ‘लिनटोंग केकरी लोंज’ कॉफी, केक, कुकीज के साथ पारंपरिक व आधुनिक व्यंजनों का अनोखा मिश्रण प्रस्तुत करता है। यहाँ ग्राहकों को वर्ल्ड क्लास कॉन्टिनेंटल डिशेज का आनंद एक ही छत के नीचे मिलता है।

लोंज का इंटीरियर हरे और सुनहरे रंगों से सुसज्जित है, जो सुकूनभरा और क्लासी माहौल प्रदान करता है। यहाँ बैठकर काम करना, दोस्तों संग समय बिताना या परिवार संग पल गुजारना एक यादगार अनुभव बन जाता है।

कैफे की कोर टीम—निखिल गोयल, अमन भगत, अंकित अग्रवाल, मोहम्मद जीशान, गोविंद सिंह रावत, रवि गुप्ता, चन्द्रिका अग्रवाल, छवि गोयल, रागिनी अग्रवाल, सोगर अग्रवाल, मधुर जैन, पुष्पेन्द्र सिंह राना, मिश्रा अग्रवाल और शिवानी जैन—ने बताया कि इसे फ्रेंचाइजी मॉडल के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि देशभर के प्रमुख शहरों में इसकी शाखाएँ खोली जा सकें।

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने विशेष व्यंजन और डेजर्ट्स का स्वाद चखा तथा ‘लिनटोंग केकरी लोंज’ को अलीगढ़ का नया फूड और रिलैक्सेशन डेस्टिनेशन बताया।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *