• Home
  • अलीगढ
  • नवीन पुलिस लाइन छेरत में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड, बेसिक शिक्षा मंत्री ने ली सलामी
Image

नवीन पुलिस लाइन छेरत में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड, बेसिक शिक्षा मंत्री ने ली सलामी

अलीगढ़, 26 जनवरी 2026 : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवीन पुलिस लाइन छेरत में भव्य और अनुशासित परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह सलामी मंच पर उपस्थित रहे। परेड में वीर जवानों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और अनुशासन का परिचय देते हुए लयबद्ध कदमताल प्रस्तुत की।

महिला पुलिस बल और विभिन्न टुकड़ियों की सहभागिता

परेड की शुरुआत महिला पुलिस बल से हुई, इसके बाद रिक्रूट आरक्षी, यातायात पुलिस, पुलिस कार्यालय की टोली, अभियोजन कार्यालय, होमगार्ड, शस्त्र पुलिस, मोटरसाइकिल दस्ता, यूपी-112 डायल पुलिस, रेडियो शाखा, बज्र वाहन और अंत में अग्निशमन विभाग की टुकड़ी ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

मा0 मंत्री का संदेश: गणतंत्र दिवस केवल पर्व नहीं

श्री संदीप सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, समानता और गरिमा का उत्सव है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 1947 को मिली स्वतंत्रता को 26 जनवरी 1950 को संविधान के माध्यम से दिशा मिली और भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना। गणतंत्र का वास्तविक अर्थ देश के प्रत्येक नागरिक का स्वाभिमान है।

संविधान, स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण का स्मरण

बाबासाहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर को स्मरण करते हुए मंत्री जी ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने हमें केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्यों का भी बोध कराया। अधिकार हमें नागरिक बनाते हैं, जबकि कर्तव्य राष्ट्र निर्माता बनाते हैं। उन्होंने ज्ञात-अज्ञात क्रांतिकारियों और वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जो राष्ट्र अपने इतिहास को भूल जाता है, वह राष्ट्र नहीं रह जाता।

शिक्षा और डिजिटल कौशल: गणतंत्र की वास्तविक शक्ति

मा0 मंत्री ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि गणतंत्र की वास्तविक शक्ति शिक्षा की कलम में निहित है। डिजिटल लर्निंग और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को केवल नौकरी के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के साधन के रूप में अपनाएं।

वीर सपूतों को श्रद्धांजलि और सम्मान

कार्यक्रम के अंत में मंत्री जी ने दाऊपुर के वीर सपूत शहीद मोनू चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्तव्यनिष्ठा और साहस के लिए कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। कमिश्नर श्रीमती संगीता सिंह, डीआईजी प्रभाकर चौधरी, जिला मजिस्ट्रेट संजिव रंजन एवं एसएसपी नीरज जादौरन ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

मा0 विधायक इगलास श्री राजकुमार सहयोगी, मा0 विधायक छर्रा ठा0 रवेंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया और जॉइंट मजिस्ट्रेट रिंकू राही कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top