• Home
  • अलीगढ
  • हथकरघा बुनकरों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने को आयोजित हुई मण्डलीय प्रदर्शनी
Image

हथकरघा बुनकरों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने को आयोजित हुई मण्डलीय प्रदर्शनी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ 12 नवम्बर 2025 : संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के तहत बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मण्डल स्तरीय बुनकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में अलीगढ़, हाथरस, मथुरा एवं आगरा जिलों के बुनकरों द्वारा हस्तनिर्मित उत्कृष्ट उत्पाद जैसे तौलिया, दरी, लिहाफ, पायदान व कवर के 20 नमूने प्रदर्शित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य बुनकरों में प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित कर उन्हें उच्च गुणवत्ता के हथकरघा उत्पादों के निर्माण हेतु प्रेरित करना था। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए तीन उत्पादों — एक तौलिया और दो पायदान — को उत्कृष्ट घोषित किया।

हथकरघा पर्यवेक्षक गौतम कुमार ने बताया कि मण्डल स्तर पर चयनित बुनकरों को क्रमशः ₹20,000, ₹15,000 और ₹10,000 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। राज्य स्तर पर चयनित बुनकरों को मुख्यमंत्री द्वारा ₹1 लाख, ₹50 हजार और ₹25 हजार के पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

चयनित उत्पादों में प्रथम स्थान पर अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र की नीरज देवी (तौलिया), द्वितीय स्थान पर आगरा के बोदला क्षेत्र के लतीश तेंगुरिया (आसन) और तृतीय स्थान पर हाथरस की सरोज (वार्डरलूव) रहीं।
कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, बुनकर प्रतिनिधि रघु प्रकाश, वीरेन्द्र कुमार, संजय कुमार मिश्रा, अनिल राणा, पप्पू सिंह, हामिल, अफसर अली एवं दानिश अली सहित अनेक बुनकर उपस्थित रहे।

Releated Posts

मेडिकल ड्रेसर सेमिनार में विद्यार्थियों को दिए OJT के टिप्स

अलीगढ़। बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन में मेडिकल ड्रेसर कोर्स के विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *