• Home
  • Delhi
  • H-1B वीजा की नई फीस 60 फ़ीसदी भारतीयों की इनकम से ज्यादा
Image

H-1B वीजा की नई फीस 60 फ़ीसदी भारतीयों की इनकम से ज्यादा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अमेरिका में H-1B वीजा की नई फीस बढ़ने से भारतीय पेशेवरों पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा शुल्क को पहले 2,000–5,000 डॉलर से बढ़ाकर 1 लाख डॉलर (लगभग 88 लाख रुपये) कर दिया है। यह वृद्धि भारतीय H-1B कर्मचारियों की औसत सालाना आय से भी ज्यादा है।

ब्लूमर्ग के 2024 के H-1B आवेदनों के डेटासेट के अनुसार, भारतीय कर्मचारियों की औसत सालाना आय 95,500 डॉलर थी, जो सभी देशों में सबसे कम थी। इस आधार पर लगभग 60 फीसदी भारतीय कर्मचारियों की सालाना कमाई नई फीस से भी कम है। इनमें करीब 12 फीसदी की आय 75,000 डॉलर से कम थी, जबकि 47 फीसदी की आय 75,000 से 1 लाख डॉलर के बीच थी। केवल 40 फीसदी भारतीयों की कमाई 1 लाख डॉलर से अधिक थी।

इसके विपरीत, गैर-भारतीय H-1B कर्मचारियों का 60 फीसदी से अधिक का वेतन 1 लाख डॉलर से ऊपर था। भारतीयों का वेतन पाकिस्तानी और नेपाली लाभार्थियों से थोड़ा अधिक था, लेकिन विश्वसनीय डेटा वाले 25 देशों में भारत इस सूची में नीचे पांचवें स्थान पर था। गैर-भारतीय H-1B कर्मचारियों की औसत सालाना कमाई 1,20,000 डॉलर थी, जो भारतीय कर्मचारियों की तुलना में काफी अधिक है।

H-1B वीजा तकनीक, इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे विशेष क्षेत्रों में विदेशी पेशेवरों को अमेरिका में काम करने की अनुमति देता है। इस वीजा धारकों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी भारतीयों की है, जिन्होंने वित्त वर्ष 2024 में कुल आवेदनों का 71 फीसदी हिस्सा लिया।

अमेरिकी फाइनेंस सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने बताया कि नई फीस केवल नए आवेदकों पर लागू होगी और पहले से H-1B वीजा धारकों को इससे छूट दी गई है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों की नौकरी सुरक्षित रखना है। हालांकि, भारतीय पेशेवरों के लिए यह एक बड़ा आर्थिक झटका माना जा रहा है, क्योंकि अमेरिका में उनकी औसत आय अन्य देशों के कर्मचारियों की तुलना में कम है।

Releated Posts

सेवा तीर्थ से चलेगा PMO: प्रशासनिक इतिहास का नया अध्याय,आज दोपहर उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली स्थित रायसीना हिल पर वर्षों से संचालित प्रधानमंत्री कार्यालय अब नए भवन ‘सेवा…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की ऐतिहासिक वापसी, तारिक रहमान पीएम बनने की ओर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 20 साल बाद सत्ता में वापसी बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

AI कंटेंट पर सरकार की सख्ती: सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए नई चुनौती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई व्यवस्था 20 फरवरी 2026 से लागू सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने…

ByByHindustan Mirror News Feb 12, 2026

भारत-ब्राज़ील रिश्तों का नया अध्याय: एआई समिट के बीच राष्ट्रपति लूला का भारत दौरा

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा 18 से 22 फरवरी तक भारत…

ByByHindustan Mirror News Feb 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top