• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू में 15 से 22 सितम्बर तक हिंदी सप्ताह का आयोजन
Image

एएमयू में 15 से 22 सितम्बर तक हिंदी सप्ताह का आयोजन

अलीगढ़, 11 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 15 से 22 सितम्बर 2025 तक वार्षिक हिंदी सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। इसका शुभारंभ 15 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कला संकाय लाउंज में उद्घाटन समारोह के साथ होगा। इस अवसर पर एएमयू की कुलपति, प्रो. नइमा खातून मुख्य अतिथि के रूप् में उपस्थित होंगी, जबकि बाबासाहेब अंबेडकर शिक्षा विश्वविद्यालय, कोलकाता की कुलपति, प्रो. सोमा बंदोपाध्याय मुख्य भाषण देंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कला संकाय के डीन, प्रो. टी. एन. सतीशन करेंगे।

आधिकारिक भाषा कार्यान्वयन समिति और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सप्ताह में प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों की श्रृंखला होगी, जिनका उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रयोग और महत्व को बढ़ावा देना है। इनमें स्नातक, स्नातकोत्तर, शोधार्थी और विश्वविद्यालय कर्मचारी भाग ले सकते हैं। विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, आधिकारिक पत्र लेखन, पारिभाषिक शब्दावली प्रश्नोत्तरी, तत्क्षण भाषण और अन्य गतिविधियाँ शामिल होंगी।

आधिकारिक भाषा (हिंदी) कार्यान्वयन समिति की संयोजक व सचिव और हिंदी विभागाध्यक्ष, प्रो. तस्नीम सुहैल ने छात्रों और कर्मचारियों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी सीधे तौर पर राजभाषा कार्य से जुड़े हैं, वे प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेंगे।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. पंकज पराशर ने एएमयू परिवार से आह्वान किया कि वे सक्रिय भागीदारी के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाएं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 सितम्बर 2025 है, जो हिंदी विभाग कार्यालय में किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी हेतु विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top