• Home
  • अलीगढ
  • जवां में शिक्षा प्लस कार्यक्रम के अंतर्गत 841 नवसाक्षरों का सम्मान एवं प्रमाणपत्र वितरण
Image

जवां में शिक्षा प्लस कार्यक्रम के अंतर्गत 841 नवसाक्षरों का सम्मान एवं प्रमाणपत्र वितरण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ के जवां विकासखंड में उड़ान सोसाइटी और शिव नाडर फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षा प्लस कार्यक्रम के तहत 841 नवसाक्षर व्यक्तियों का सम्मान और प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हरेन्द्र सिंह, एसपी क्राइम ममता कुरील, जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदुगल, प्रभारी खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा और उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा व डायरेक्टर राकेश कुमार ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।

उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम नगौला, साथा और तालिबनगर ग्राम पंचायतों को पूर्ण साक्षर बनाने में सहायक होगा। उन्होंने शिक्षार्थियों को आगे पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी। शिव नाडर फाउंडेशन के सहयोग से अलीगढ़ जिले में इस वर्ष 5000 लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने अलीगढ़ जिला जेल में भी साक्षरता कार्यक्रम चलाने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में साथा, नगौला और तालिबनगर से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षार्थियों वंदना, कंचन, नंदिनी और कुसुम लता ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि परिवार की परिस्थितियों के कारण बचपन में पढ़ नहीं पाईं, लेकिन अब शिक्षा से सशक्त महसूस कर रही हैं।

जिला विकास अधिकारी ने शिक्षार्थियों को ग्राम विकास और महिला स्वावलंबन योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। एसपी क्राइम ममता कुरील ने महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख हरेन्द्र सिंह ने ग्राम विकास योजनाओं का लाभ उठाने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नासिर अली खान, दिनेश कुमार, जन शिक्षक कल्पना राना, रुकमणी देवी, पिंकी देवी, पुनीत देवी, गायत्री देवी, शबाना परवीन सहित सभी जन शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निदेशक राकेश कुमार ने किया।

Releated Posts

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top