• Home
  • अलीगढ
  • कोल विधानसभा में 6-7 दिसंबर को होगी मा0 विधायक खेल स्पर्धा
Image

कोल विधानसभा में 6-7 दिसंबर को होगी मा0 विधायक खेल स्पर्धा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 01 दिसंबर 2025 : कोल विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा कल्याण विभाग द्वारा मा0 विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 6 एवं 7 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता महाराणा प्रताप स्टेडियम, गजनीपुर धनीपुर के खेल मैदान पर आयोजित होगी।

उपजिलाधिकारी कोल महिमा राजपूत ने बताया कि इस दो दिवसीय खेल आयोजन में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के तहत बालक एवं बालिका दोनों श्रेणियों की प्रतियोगिताएँ होंगी। इनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबाल, बैडमिंटन तथा कुश्ती जैसे प्रमुख खेल शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों व विद्यालयों में छिपी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है, ताकि वे जिला, मंडल और राज्य स्तर तक अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों के खिलाड़ी इस स्पर्धा में प्रतिभाग कर सकेंगे। खिलाड़ियों को पंजीकरण के वक्त अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। प्रशासन द्वारा आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस खेल स्पर्धा से युवाओं में उत्साह बढ़ने के साथ-साथ खेलों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों एवं विद्यालयों से भागीदारी की अपील की है।

Releated Posts

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *