• Home
  • अलीगढ
  • आईआईटी बॉम्बे ने एएमयू को “ओपन सोर्स जियोस्पेशियल नॉलेज पार्टनर” के रूप में मान्यता दी
Image

आईआईटी बॉम्बे ने एएमयू को “ओपन सोर्स जियोस्पेशियल नॉलेज पार्टनर” के रूप में मान्यता दी

अलीगढ़, 11 नवंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को आईआईटी बॉम्बे के फॉसी जीआईएस प्रोजेक्ट (एनएमईआईसीटी) के अंतर्गत “ओपन सोर्स जियोस्पैशियल नॉलेज पार्टनर” के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। यह सम्मान एएमयू के ओपन सोर्स जियोस्पैशियल पहलों में योगदान और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कार्यों को ध्यान में रखते हुए दिया गया।

एएमयू महिला कॉलेज ने ओपन सोर्स जीआईएस प्रशिक्षण को अपने पाठ्यक्रम में सम्मिलित कर देशभर में जागरूकता अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप उसे “महिलाओं को ओपन सोर्स जियोस्पैशियल कौशल से सशक्त बनाने हेतु नोडल संस्थान” नामित किया गया। यह उपलब्धि देश की केवल तीन संस्थाओं को प्राप्त है।

आईआईटी बॉम्बे में आयोजित राष्ट्रीय जियोस्पैशियल पुरस्कार 2024 समारोह में एएमयू को “सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय पुरस्कार” भी दिया गया था। समारोह में प्रो. शहाब फजल, डॉ. हारिस हसन खान, और प्रो. मंसूर आलम सिद्दीकी के योगदान की सराहना की गई। “एक्सीलेंस इन आउटरीच अवॉर्ड” महिला कॉलेज और प्रो. मंसूर आलम सिद्दीकी को प्रदान हुआ।

पुरस्कार आईएसआरओ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. किरण कुमार द्वारा 17 जुलाई 2025 को प्रदान किए गए। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने प्रमाणपत्र फॉसी जीआईएस के राष्ट्रीय समन्वयक मोहम्मद कासिम खान से प्राप्त किया। रजिस्ट्रार प्रो. आसिम जफर ने बताया कि एएमयू और आईआईटी बॉम्बे मिलकर एफडीपी, कार्यशालाओं व इंटर्नशिप कार्यक्रमों के माध्यम से क्षमता निर्माण पर कार्य करेंगे।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *