हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनावी तैयारियों, व्यवस्थाओं और निर्वाचन
प्रक्रिया को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश
NOIDA। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग ने
तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश के 21 जिलों के जिलाधिकारियों एवं जिला निर्वाचन
अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित जिलों में निर्वाचन प्रक्रिया को
सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जरूरी तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में आगरा के डीएम मनीष बंसल, फिरोजाबाद के संतोष कुमार शर्मा, मैनपुरी के डा. इन्द्रमणि
त्रिपाठी, मथुरा के चन्द्र प्रकाश सिंह, अलीगढ़ के अविनाश कुमार, एटा के अरविन्द सिंह, हाथरस के
अतुल वत्स और कासगंज के प्रणय सिंह शामिल हुए। इसके अलावा बरेली के अविनाश सिंह, बदायूं के
अवनीश राय, पीलीभीत के ज्ञानेन्द्र सिंह, शाहजहांपुर के धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और मेरठ के डा. वी.के. सिंह
ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में बागपत की डीएम अस्मिता लाल, बुलंदशहर के कुमार हर्ष, गाजियाबाद के रविन्द्र कुमार
मांदड़, हापुड़ की कविता मीना, सहारनपुर के अरविन्द कुमार चौहान, मुजफ्फरनगर के उमेश मिश्रा,
शामली के आलोक यादव और गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूलम भी शामिल रहीं।
निर्वाचन की तैयारियों के लिहाज से जिलाधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतदाता सूची का पुनरीक्षण, निर्वाचन कर्मियों की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था,
ईवीएम-वीवीपैट की तैयारी और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना
प्राथमिकता में रहेगा।
बैठक को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआती कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक तैयारियों
को गति देने पर जोर दिया गया। आने वाले समय में चुनावी तैयारियों को लेकर जिलास्तर पर
गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

















