• Home
  • अलीगढ
  • ससुरालियों पर मारपीट व 10 हजार रुपये व बाइक लूट का आरोप
Image

ससुरालियों पर मारपीट व 10 हजार रुपये व बाइक लूट का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। अतरौली क्षेत्र के थाना पाली मुकीमपुर अंतर्गत ग्राम नारुपुरा कटका निवासी खजान शर्मा ने अपनी पुत्री कुसुम शर्मा के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खजान शर्मा ने बताया कि लगभग छह वर्ष पूर्व कुसुम की शादी ग्राम सहनौल निवासी युगुल शर्मा पुत्र विजय शर्मा से हुई थी। शादी के एक वर्ष तक सब सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद सास विमलेश देवी, ससुर विजय शर्मा, ननद महिमा शर्मा, चाचा अजय शर्मा व पति युगुल शर्मा मिलकर पुत्री को प्रताड़ित करने लगे।

आरोप है कि ये लोग कुसुम के साथ-साथ उसके दो बच्चों रामिल व तुषार को भी प्रताड़ित करते थे। 27 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे ससुरालियों ने कुसुम को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। किसी तरह छूटकर कुसुम गांव के डॉक्टर के पास पहुंची और वहीं से भाई योगेंद्र शर्मा को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पिता व भाई मौके पर पहुंचे, तो आरोपितों ने उन्हें भी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और साथ ही 10 हजार रुपये व बाइक छीन ली।

पीड़ित पक्ष ने घटना की लिखित शिकायत 28 सितंबर को अतरौली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *