• Home
  • अलीगढ
  • “पोषण भी पढ़ाई भी” तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Image

“पोषण भी पढ़ाई भी” तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 27 अक्टूबर 2025: बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के अंतर्गत “पोषण भी पढ़ाई भी” शीर्षक से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सीडीओ ने कहा कि स्वस्थ शरीर और संस्कारित बालक ही राष्ट्र निर्माण की नींव हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जिम्मेदारी केवल पोषण तक सीमित नहीं बल्कि भविष्य की पीढ़ी के निर्माण से जुड़ी है। उन्होंने केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक बच्चे को अपने बच्चे की तरह समझने और “पोषण ट्रैकर” पर सही प्रविष्टियाँ भरने के निर्देश दिए।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि नारी की पहचान मातृत्व और सेवा से होती है, इसलिए कार्यकत्रियां समाज में प्रेरणा का स्रोत हैं। वहीं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने छात्रवृत्ति, सामूहिक विवाह योजना और शादी अनुदान की जानकारी दी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी के.के. राय ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार जिले की सभी 2443 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ब्लॉकवार प्रशिक्षण दिया जाएगा, प्रत्येक बैच में 100 कार्यकत्रियां शामिल होंगी। प्रशिक्षण में यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, पाथ और स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।

प्रथम दिवस में रॉकेट लर्निंग टीम के जयप्रकाश बघेल, अमता रेहान, प्रो. नीता वार्ष्णेय, मंजू नागर और श्वेता शम्मी ने खेल-खेल में शिक्षा, टीएलएम और बच्चों के समग्र विकास पर प्रशिक्षण दिया।

Releated Posts

यूपी बोर्ड इंटर के प्रैक्टिकल और मुख्य परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की प्रैक्टिकल…

ByByHindustan Mirror NewsDec 17, 2025

कासगंज में एसआईआर कार्य का गहन निरीक्षण, शिफ्टेड मतदाताओं के रि-वेरिफिकेशन के निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ मंडल की आयुक्त एवं मतदाता रोल पर्यवेक्षक संगीता सिंह ने मंगलवार को कासगंज जनपद…

ByByHindustan Mirror NewsDec 16, 2025

कासगंज में एचपीवी वैक्सीन कैंप का शुभारम्भ, 100 छात्राओं को लगी प्रथम डोज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़/कासगंज, 16 दिसम्बर 2025 । किशोरियों में सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में…

ByByHindustan Mirror NewsDec 16, 2025

एसआईआर अभियान को लेकर मण्डलायुक्त की राजनीतिक दलों संग बैठक, 26 दिसंबर तक गणना प्रपत्र भरने की छूट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़/कासगंज, 16 दिसंबर 2025। आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल एवं मतदाता रोल पर्यवेक्षक संगीता सिंह ने कासगंज…

ByByHindustan Mirror NewsDec 16, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top