• Home
  • देश-विदेश
  • आईएसआई एजेंट निकला कैराना का नोमान इलाही, दो साल से भेज रहा था पाकिस्तान को खुफिया जानकारियां
Image

आईएसआई एजेंट निकला कैराना का नोमान इलाही, दो साल से भेज रहा था पाकिस्तान को खुफिया जानकारियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑16 मई : 2025

पानीपत/कैराना – खुफिया एजेंसी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ा खुलासा हुआ है। कैराना का रहने वाला नोमान इलाही, जो पिछले चार महीने से पानीपत की मनमोहन कॉलोनी में रह रहा था, आईएसआई के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा गया है। नोमान केवल आठवीं कक्षा तक पढ़ा है, लेकिन सोशल मीडिया और मोबाइल तकनीक में इतना माहिर है कि वह दो साल से लगातार भारत की खुफिया जानकारियां पाकिस्तान भेजता रहा और कोई शक तक नहीं हुआ।

व्हाट्सएप चैट से खुलासा, श्रीनगर भेजने की थी तैयारी

पुलिस को नोमान के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट और वीडियो कॉल के पक्के सुबूत मिले हैं, जिससे यह साफ हुआ है कि पाकिस्तानी एजेंट उसे ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत श्रीनगर भेजने की योजना बना रहे थे। व्हाट्सएप चैट में उसे सेना की गतिविधियों की जानकारी भेजने पर मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। पाकिस्तान की ओर से कहा गया था – “हर जानकारी के बदले रुपये मिलेंगे, तुम्हें मालामाल कर दिया जाएगा।”

सिक्योरिटी गार्ड की आड़ में करता था जासूसी

नोमान पानीपत में अपनी बहन जीनत के पास पिछले चार महीने से रह रहा था, जो वहां अपने पति के साथ मनमोहन कॉलोनी में रहती है। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की आड़ में सैन्य क्षेत्रों और गतिविधियों की जानकारी जुटा रहा था। पुलिस के मुताबिक, नोमान खुद की भेजी गई चैट डिलीट कर देता था, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से आई चैट उसके मोबाइल में मौजूद मिली हैं।

परिवार ने किया किनारा, बहन और जीजा ने जताई नाराज़गी

नोमान की गिरफ्तारी के बाद उसका परिवार सदमे में है। उसके जीजा इरफान ने कहा – “जो देश से गद्दारी करता है, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं। उसने पूरे देश में हमारी बेइज्जती कराई है। वह कई-कई दिन घर से गायब रहता था और हर समय मोबाइल में घुसा रहता था।”

बहन जीनत ने भी नोमान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा – “अगर हमें पता होता तो उसे धक्के मारकर घर से निकाल देते। उसने जो किया है, उसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए।” जीनत मानसिक आघात में हैं और खाना तक नहीं खा पा रही हैं।

कैराना में बंद पड़ा है नोमान का घर

नोमान के पैतृक शहर कैराना में उसके मकान पर ताला लटका हुआ है। पड़ोसियों और जानकारों में इस घटना को लेकर खलबली मची हुई है। पुलिस अब उसकी पृष्ठभूमि, संपर्कों और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

Releated Posts

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *