• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ का केशव सेवा धाम बना लघु अयोध्या, उत्तर-पूर्व के 55 विद्यार्थियों ने 2100 पुराने दीपों से सजाया
Image

अलीगढ़ का केशव सेवा धाम बना लघु अयोध्या, उत्तर-पूर्व के 55 विद्यार्थियों ने 2100 पुराने दीपों से सजाया

भारत माता झांकी व तुलसी पूजन संग दी राष्ट्रीय एकता की मिसाल।

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ के केशव सेवा धाम परिसर, सिंघारपुर में आज बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ दीपोत्सव एवं दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर-पूर्वी राज्यों — असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के लगभग 55 छात्र शामिल हुए, जो यहां निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम की खास बात ये रही कि हर साल के पुराने दीपक एकत्र कर, उन्हें साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और तेल-बाती डालकर पुनः उपयोग में लाया गया। बिना किसी अतिरिक्त खर्च के 2100 दीपों से परिसर को रोशन किया गया। छात्रों ने वेस्ट रंगों से रंगोली बनाई, तुलसी पूजन किया और स्वनिर्मित सजावट से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

उत्तर-पूर्व राज्यों के ये छात्र हर वर्ष की तरह यहीं पर अपने त्यौहार मनाते हैं, क्योंकि वे अपने घर 3 वर्ष बाद ही लौटते हैं। इस बार दीपावली को विशेष रूप से राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बनाकर मनाया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल दीपावली मनाना नहीं, बल्कि छात्रों में राष्ट्रीयता, सामाजिकता और संस्कार का भाव जागृत करना था। केशव सेवा धाम और सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षक बच्चों में वो चेतना भरते हैं जिससे वे अपने क्षेत्रों में धर्मांतरण, आतंकवाद और घुसपैठ जैसी समस्याओं का विरोध करने में अग्रणी भूमिका निभा सकें।

इस कार्यक्रम के दौरान परिसर “लघु अयोध्या” में तब्दील हो गया — 2100 दीपों की जगमगाहट, भारत माता की झांकी, बच्चों की मुस्कान और देशभक्ति मंत्रो की गूंज ने माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Releated Posts

अलविदा जुमे की नमाज को लेकर शहर हाई अलर्ट, 19 मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंधित

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रमजान माह के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर शहर में सुरक्षा…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर बुकिंग का समय 45 दिन, अब कई तरीकों से कर सकेंगे बुकिंग

नई व्यवस्था से अनावश्यक बुकिंग पर लगेगी रोक अलीगढ़,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर की…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

घबराकर सिलेंडर बुक करने की जरूरत नहीं ,पेट्रोल-गैस की कमी को लेकर अफवाहों से सावधान, सरकार ने बताया सच

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

व्हाट्सऐप ने शुरू किए पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट, अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे भी कर सकेंगे इस्तेमाल

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: Meta Platforms के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने 13 वर्ष से कम उम्र…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top