• Home
  • अलीगढ
  • फेसबुक पर लाइव होकर विधि छात्र ने खाया जहर, BJP नेता समेत तीन पर प्रताड़ना का आरोप
Image

फेसबुक पर लाइव होकर विधि छात्र ने खाया जहर, BJP नेता समेत तीन पर प्रताड़ना का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ के देहलीगेट थाना क्षेत्र के नगला महताब निवासी विधि छात्र अरुण कुमार ने शुक्रवार को फेसबुक पर लाइव आकर चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वीडियो में उसने भाजपा नेता संजू बजाज, उनके भाई अमित बजाज और योगेश माहौर को अपनी प्रताड़ना और झूठे मुकदमे के लिए जिम्मेदार ठहराया। अरुण ने कहा कि तीनों उसे वकालत करने से रोकते थे और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते थे।

अरुण दीवानी न्यायालय में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के पास प्रैक्टिस सीख रहा था। उसने लाइव में कहा कि जबसे उसने वकील बनने की इच्छा जताई, तभी से बजाज बंधु और योगेश माहौर उसे धमकाने लगे। 21 अक्टूबर को थाने में विवाद के बाद अरुण पर भी मारपीट का केस दर्ज किया गया था, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया। वीडियो में उसने कहा, “मेरे अंदर अब जीने की क्षमता नहीं बची है।”

घटना के बाद दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी और उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, भाजपा नेता संजू बजाज ने आरोपों को साजिश बताते हुए कहा कि अरुण झूठे मुकदमे से बचने के लिए यह नाटक कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top