• Home
  • UP
  • RMPSU में LLM और M.Sc. एग्रोनॉमी की प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी
Image

RMPSU में LLM और M.Sc. एग्रोनॉमी की प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:18 जुलाई 2025

आरएमपीएसयू में एलएलएम और एमएससी एग्रोनॉमी की प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को, एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू), अलीगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एलएलएम और एमएससी एग्रोनॉमी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 20 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विशेष बात यह है कि विश्वविद्यालय में इन दोनों पाठ्यक्रमों के लिए पहली बार प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई थी, जिसके बाद अब प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

इसके साथ ही, विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों जैसे बीए, बीएससी, बीएससी (एग्रीकल्चर) और बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है। अब तक लगभग 560 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है, जिससे छात्रों में विश्वविद्यालय को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए, विश्वविद्यालय प्रशासन ने रिक्त सीटों के सापेक्ष समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि को 17 जुलाई से बढ़ाकर 24 जुलाई कर दिया है। यह निर्णय उन छात्रों के लिए राहतभरा है जो किसी कारणवश समय पर पंजीकरण नहीं कर पाए थे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से समय से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने और प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की है।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *