• Home
  • UP
  • उत्तर प्रदेश: गांवों में अब बैंकों से मिल सकेगा घर बनाने का लोन
Image

उत्तर प्रदेश: गांवों में अब बैंकों से मिल सकेगा घर बनाने का लोन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में घर बनाने के लिए लोगों को बैंक लोन दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए राज्य सरकार ने घरौनी कानून के मसौदे को मंजूरी दे दी है। अब तक केवल शासनादेश के तहत तैयार घरौनी को कानूनी मान्यता नहीं मिलती थी, लेकिन प्रस्तावित अधिनियम के लागू होने से यह दस्तावेज कोर्ट में भी वैध माना जाएगा। इसे जल्द ही कैबिनेट बैठक में अंतिम मंजूरी के बाद विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा।

अविवादित भूमि पर मिलेगा मालिकाना हक

इस कानून के तहत गांवों में आबादी की अविवादित भूमि पर लोगों को मालिकाना हक मिलेगा। लेखपाल ऐसी भूमि पर अपनी रिपोर्ट लगाएंगे, जिसे कानूनगो के हस्ताक्षर के बाद राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। उत्तराधिकार, बैनामा, गिफ्ट डीड, पंजीकृत वसीयत, सरकारी नीलामी, न्यायालय की डिक्री आदि के आधार पर भी घरौनी तैयार की जा सकेगी।

कानूनगो और तहसीलदार को मिलेंगे अधिकार

कानूनगो को वारिसों के बीच जमीन के विभाजन में नाम दर्ज करने का अधिकार होगा। वहीं, किसी अन्य प्रकार के स्वामित्व विवाद में फैसला लेने का अधिकार तहसीलदार को दिया गया है। विवाद की स्थिति में लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार रिपोर्ट एसडीएम को भेजेंगे, जो यह तय करेंगे कि भूमि विवादित है या नहीं।

बैंक लोन के लिए रास्ता साफ

इस नई व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बैंकों से आसानी से गृह निर्माण के लिए ऋण ले सकेंगे, क्योंकि उन्हें वैध दस्तावेज यानी घरौनी प्रदान की जाएगी। इससे पहले शासनादेश आधारित घरौनी कानूनी रूप से पर्याप्त नहीं मानी जाती थी।

लिपिकीय त्रुटियों को ठीक करने की सुविधा

मसौदे में यह भी प्रावधान है कि घरौनी में टेलीफोन नंबर या अन्य लिपिकीय त्रुटियों को संशोधित किया जा सकेगा।

यह कानून ग्रामीण संपत्ति के दस्तावेजों को वैधता देकर आर्थिक रूप से लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

2027 का चुनाव हर हाल में जीतना होगा, डिलिमिटेशन के बाद आम चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा प्रमुख बोले- वोट का अधिकार बचाना जरूरी, युवाओं के आंदोलन को बताया बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Jul 27, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

कांवड़ यात्रा: आस्था और अनुशासन का संगम, योगी सरकार ने दिए सख्त निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता लखनऊ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top