• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लुलु मॉल के सीनियर मैनेजर फराज़ पर रेप, ब्लैकमेल और मारपीट का आरोप, गिरफ्तार
Image

लुलु मॉल के सीनियर मैनेजर फराज़ पर रेप, ब्लैकमेल और मारपीट का आरोप, गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

लखनऊ स्थित लुलु मॉल, जो पहले भी विवादों में रह चुका है, एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में है। मॉल के सीनियर मैनेजर फराज़ पर एक हिंदू युवती ने रेप, ब्लैकमेल, शारीरिक उत्पीड़न और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी फराज़ ने पहले विश्वास में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने इस घिनौने कृत्य का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। जब युवती ने पैसे देने या संबंध बनाए रखने से इनकार किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, वह पीड़िता को मारता-पीटता था और सिगरेट से दागने जैसे अत्याचार भी करता था।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी फराज़ को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है और डिजिटल साक्ष्यों को भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। लुलु मॉल प्रशासन ने भी आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर लुलु मॉल की सुरक्षा व्यवस्थाओं और प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं, खासकर जब यह मॉल पहले भी धार्मिक और सामाजिक विवादों में घिर चुका है।

Releated Posts

‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ नितिन नवीन ने संगठन में एकजुटता और सामाजिक संतुलन पर दिया जोर

लखनऊ दौरे में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम, संघ और सहयोगी दलों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के दौरे से 2027 चुनावी तैयारी को धार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :41 स्वागत बिंदुओं पर 25 सामाजिक वर्गों की भागीदारी, संगठनात्मक बैठकों में चुनावी रणनीति और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेज गोपनीय, आरटीआई के तहत जानकारी देने से इनकार पर CIC की मुहर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :गृह मंत्रालय बोला— खुलासे से संबंधित लोगों की सुरक्षा को खतरा, आयोग ने ट्रस्ट को…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top