• Home
  • अलीगढ
  • अवैध वेंडिंग पर बड़ी कार्रवाई: आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार निलंबित
Image

अवैध वेंडिंग पर बड़ी कार्रवाई: आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार निलंबित

अलीगढ़: प्रयागराज मुख्यालय ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन अलीगढ़ पर अवैध वेंडिंग से जुड़े गंभीर आरोपों के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया कि अमित कुमार पर लगे आरोपों की जांच विचाराधीन है। जांच पूरी होने तक उन्हें मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष प्रयागराज से संबद्ध रहते हुए प्रतिदिन सुबह और शाम दो बार उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

यह कार्रवाई हिन्दुस्तान समाचार पत्र के “बोले अलीगढ़” अभियान के तहत हुई। 29 अक्टूबर और 2 नवंबर के अंकों में स्टेशन पर अवैध वेंडिंग और यात्रियों की समस्याओं को लेकर प्रकाशित खबरों के बाद मुख्यालय ने तत्काल संज्ञान लिया। जांच में पाया गया कि स्टेशन परिसर में बिना अनुमति कई वेंडर सक्रिय थे और यात्रियों से मनमाने दाम वसूले जा रहे थे। इसके लिए आरपीएफ की शिथिल निगरानी को जिम्मेदार ठहराया गया।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि ऐसी गड़बड़ियों पर भविष्य में भी सख्त निगरानी रखी जाएगी और किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबन के साथ यह संकेत स्पष्ट है कि रेलवे विभाग अब यात्री सुविधा और व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त रुख अपनाएगा।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top