• Home
  • अलीगढ
  • मण्डलायुक्त ने ’’नो हेलमेट नो फ्यूल विशेष’’ के सफल क्रियान्वयन के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
Image

मण्डलायुक्त ने ’’नो हेलमेट नो फ्यूल विशेष’’ के सफल क्रियान्वयन के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

30 सितम्बर तक चलेगा विशेष अभियान

अलीगढ़ 03 सितम्बर 2025 (सू0वि0): आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ संगीता सिंह ने 30 सितम्बर तक संचालित विशेष अभियान ’’नो हेलमेट-नो फ्यूल विशेष’’ के सफल क्रियान्वयन के संबंध में मण्डल के सभी जिला मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व प्रवर्तन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

मण्डलायुक्त ने कहा कि ’’नो हेलमेट-नो फ्यूल’’ अभियान जन सुरक्षा व सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मोटरवाहन अधिनियिम 1988 की धारा 129 द्वारा दो पहिया वाहन एवं पिलियन के लिए हेलमेट अनिवार्य है और धारा 194 डी इसके उल्लंघन पर अर्थ दण्ड निर्धारित करती है। उन्होंने बताया कि मा0 सर्वोच्च न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति द्वारा भी हेलमेट अनुपालन को प्राथमिकता देने के लिए राज्यों को निर्देशित किया है। अतः निर्दिष्ट किया जाता है कि अपने-अपने जिलों जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से अभियान को संज्ञान में लेकर समन्वित रूप से संचालित कराते हुए ’’नो हेलमेट-नो फ्यूल’’ व्यवस्था को कड़ाई से स्थाई रूप में लागू कराते हुए अनुपालन आख्या भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Releated Posts

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *