• Home
  • नई दिल्ली
  • MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल : पाकिस्तान पहले सौंपे आतंकवादी, तभी होगी कोई बातचीत
Image

MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल : पाकिस्तान पहले सौंपे आतंकवादी, तभी होगी कोई बातचीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025

नई दिल्ली, 29 मई 2025 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हालिया बयान पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट कहा है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन नहीं छोड़ता, तब तक किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं है।

शहबाज शरीफ ने भारत के साथ आतंकवाद विरोधी मुद्दों पर बातचीत की इच्छा जताई थी, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा, “हमारा रुख पूरी तरह से स्पष्ट है। कोई भी संबंध द्विपक्षीय होते हैं, लेकिन आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते।”

पाकिस्तान को सौंपने होंगे कुख्यात आतंकवादी

रणधीर जायसवाल ने दो टूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को उन सभी कुख्यात आतंकवादियों को भारत को सौंपना होगा, जिनकी सूची भारत पहले ही सौंप चुका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर पर बातचीत तभी संभव है जब पाकिस्तान, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पूरी तरह खाली कर भारत को सौंप दे।

सिंधु जल संधि स्थगित, पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते

सिंधु जल संधि को लेकर विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि यह तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को विश्वसनीय रूप से नहीं छोड़ देता। जायसवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान को दोहराते हुए कहा, “आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते, आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते हैं।”

व्यापार और टैरिफ पर कोई चर्चा नहीं

जायसवाल ने यह भी साफ किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया किसी भी बातचीत में व्यापार या टैरिफ से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं उठाया गया है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच गोलीबारी बंद करने का निर्णय डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) के स्तर पर सीधे संपर्क के माध्यम से लिया गया था।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *