• Home
  • अलीगढ
  • 28 जनवरी को अलीगढ़ में पत्रकारों का महाकुंभ, लोकतंत्र और पत्रकारिता सम्मेलन में जुटेंगे देशभर के मीडियाकर्मी
Image

28 जनवरी को अलीगढ़ में पत्रकारों का महाकुंभ, लोकतंत्र और पत्रकारिता सम्मेलन में जुटेंगे देशभर के मीडियाकर्मी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
एआईएसएमएनएफ के तत्वावधान में होगा प्रांतीय सम्मेलन, 62 से अधिक अतिथियों की सूची तैयार


लोकतंत्र प्रहरी सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान होंगे प्रदान

अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ की पहचान इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त होने जा रही है। इसका प्रमुख कारण 28 जनवरी को आयोजित होने वाला पत्रकारों का महाकुंभ है, जिसे ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स फेडरेशन (एआईएसएमएनएफ) के तत्वावधान में “लोकतंत्र और पत्रकारिता” विषयक प्रांतीय सम्मेलन के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देशभर से पत्रकार, मीडिया प्रतिनिधि और लोकतंत्र से जुड़े विभिन्न स्तंभों के लोग एक मंच पर एकत्र होंगे।

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रदर्शनी परिसर स्थित दरबार हॉल में स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारी कैंप में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष डॉ. पंकज धीरज ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय एवं महामंत्री मुकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से पत्रकार सहभागिता करेंगे।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य, फेडरेशन के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी शामिल होंगे। अब तक करीब 62 विशिष्ट अतिथियों के आगमन की सूची प्राप्त हो चुकी है। इसके अतिरिक्त अलीगढ़ मंडल और जनपद की सभी तहसीलों से प्रतिष्ठित पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में मंडल के जनप्रतिनिधि, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा विश्वविद्यालयों के पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय के छात्र भी सहभागिता करेंगे।

मंडल अध्यक्ष डॉ. पंकज धीरज ने बताया कि यह सम्मेलन अपने आप में अभूतपूर्व होगा। इसमें पत्रकारिता और लोकतंत्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को “लोकतंत्र प्रहरी सम्मान” एवं “लोकतंत्र सेवा सम्मान” सहित अन्य अलंकरणों से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सुरेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, जाकिर भारती, दीपक राजपूत, अकरम खान, सत्यवीर सिंह, रौकी आलोक, पुष्पेंद्र सिंह, रियाजुद्दीन, आशीष शर्मा, पवन शर्मा और देवेंद्र पाल सिंह सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Releated Posts

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *