• Home
  • मध्य प्रदेश
  • मेघालय हनीमून हत्याकांड: पत्नी सोनम और चार साथी आठ दिन की पुलिस हिरासत में, क्राइम सीन रीक्रिएशन की तैयारी
Image

मेघालय हनीमून हत्याकांड: पत्नी सोनम और चार साथी आठ दिन की पुलिस हिरासत में, क्राइम सीन रीक्रिएशन की तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: बुधवार 11 जून 2025

शिलॉन्ग, मध्य प्रदेश 11 जून 2025 — मेघालय के बहुचर्चित हनीमून हत्याकांड में कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके चार साथियों को बुधवार को शिलॉन्ग कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया कि पुलिस ने अदालत से 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने 8 दिन की हिरासत मंजूर की है। पुलिस इस अवधि में क्राइम सीन का रीक्रिएशन करेगी और हत्या की साजिश की गहराई से जांच करेगी।

गाजीपुर और इंदौर से हुई गिरफ्तारी

24 वर्षीय सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। उसके चार साथी, जिनमें मुख्य आरोपी राज कुशवाहा भी शामिल है, को मध्य प्रदेश के इंदौर से पकड़ा गया। चारों को ट्रांजिट रिमांड पर बुधवार को शिलॉन्ग लाया गया।

23 मई को हनीमून के लिए पहुँचे थे मेघालय

मूल रूप से इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और सोनम 23 मई को हनीमून मनाने मेघालय के सोहरा इलाके में पहुँचे थे। उसी दिन से दोनों लापता हो गए थे। कई दिन की तलाश के बाद राजा का शव 2 जून को एक गहरे गड्ढे में मिला।

हत्या की साजिश पहले से रची गई थी: पुलिस

जांच में सामने आया है कि सोनम और आरोपी राज कुशवाहा के बीच पिछले 4-5 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम के पिता हृदय रोगी हैं और वे समाज की मर्यादाओं के अनुसार ही बेटी की शादी करना चाहते थे। इसलिए सोनम ने परिवार की इच्छा से राजा से विवाह कर लिया, लेकिन उसने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा की हत्या कर राज के साथ जीवन बिताएगी।

विशेष जांच दल (SIT) ने अदालत से सभी आरोपियों की रिमांड इसी उद्देश्य से मांगी है कि वे घटना स्थल पर जाकर हत्या की पूरी साजिश और उसके क्रियान्वयन को दोबारा समझ सकें।

Releated Posts

दतिया उपचुनाव: ‘आशुतोष तिवारी हमारे प्रत्याशी’, नरोत्तम मिश्रा बोले- पार्टी कहेगी तो करूंगा प्रचार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :टिकट नहीं मिलने के बाद समर्थकों के हंगामे पर की शांति की अपील, कहा- कार्यकर्ता…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

दतिया उपचुनाव में भाजपा में बवाल: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद समर्थकों का प्रदर्शन, हाईकमान के फैसले…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

भोजशाला विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मुस्लिम पक्ष ने हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हाई कोर्ट के मंदिर संबंधी फैसले पर उठे सवाल, अब सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई मध्य…

ByByHindustan Mirror News May 22, 2026

जीते-जी अपनी ही तेरहवीं: अपनों की बेरुखी से टूटे बुजुर्ग का दर्द

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ मध्य प्रदेश के Shivpuri जिले से सामने आई यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top