• Home
  • अलीगढ
  • माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी का 5 नवम्बर को अलीगढ़ दौरा, डीएम ने मांगे विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव
Image

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी का 5 नवम्बर को अलीगढ़ दौरा, डीएम ने मांगे विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 03 नवम्बर 2025। उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी 5 नवम्बर को अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे अपने निज निवास चंदौसी, जनपद संभल से प्रस्थान कर दोपहर 2:30 बजे सर्किट हाउस, अलीगढ़ पहुंचेंगी। अल्प विश्राम के बाद दोपहर 3 से 4 बजे तक वह माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके पश्चात शाम 4 बजे वे श्री शांति देवी कल्याणकारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, ब्लॉक छर्रा पहुंचेंगी, जहां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। कार्यक्रम शाम 5 से 7 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 7 बजे मंत्री अलीगढ़ से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे निरीक्षण भवन, मथुरा पहुंचेंगी।

इसी बीच, जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5 करोड़ रुपये या उससे अधिक लागत वाली योजनाओं के प्रस्ताव मांगे गए हैं। इन प्रस्तावों में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, जल, कृषि, महिला एवं बाल विकास जैसे सामाजिक क्षेत्रों से संबंधित परियोजनाएं शामिल होंगी। डीएम ने निर्देश दिया कि केवल उन्हीं क्षेत्रों से प्रस्ताव स्वीकार होंगे जहां अल्पसंख्यक आबादी 25 प्रतिशत या उससे अधिक है। सभी विभागों को आदेश दिया गया है कि वे नई गाइडलाइन के अनुसार योजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर निर्धारित समय में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि पुराने प्रारूप या बिना अनुमोदन के भेजे गए प्रस्ताव स्वीकार नहीं होंगे। प्रस्तावों में विस्तृत विवरण, स्थान-विशेष और परियोजना लागत अवश्य जोड़ी जाए ताकि शासन स्तर पर इन्हें प्रभावी रूप से स्वीकृत कराया जा सके।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *