• Home
  • अलीगढ
  • मिशन शक्ति-5.0: छात्रा रूबी बनी एक दिन की जिलाधिकारी, दिखाई कड़े फैसलों की झलक
Image

मिशन शक्ति-5.0: छात्रा रूबी बनी एक दिन की जिलाधिकारी, दिखाई कड़े फैसलों की झलक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ 29 सितम्बर 2025 : मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धनीपुर की कक्षा 10 की छात्रा रूबी ने सोमवार को एक दिन की जिलाधिकारी का दायित्व संभालते हुए कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की। इस अवसर पर उन्होंने न केवल आत्मविश्वास और कार्यकुशलता का परिचय दिया बल्कि प्रशासनिक निर्णय लेने की क्षमता भी दिखाई।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम बुलाकीपुर निवासी चन्द्रवीर सिंह शस्त्र लाइसेंस के लिए पहुंचे। इस पर डीएम बनी रूबी ने सीधा सवाल किया – “अब जब मोदी-योगी सरकार में अपराधी सलाखों के पीछे हैं और समाज भयमुक्त है, तो आपको किससे खतरा है?” उन्होंने कहा कि महिलाएं और छात्राएं निर्भीक होकर विकास में योगदान दे रही हैं, ऐसे में भय का वातावरण अब समाप्त हो चुका है।

इसके अतिरिक्त, एक व्यक्ति द्वारा अवैध खनन में पकड़ी गई जेसीबी को छुड़ाने का अनुरोध किया गया। रूबी ने सख्त लहजे में पूछा कि क्या खुदाई की अनुमति ली गई थी। अनुमति न होने पर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अवैध खनन में पकड़ी गई जेसीबी किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ी जाएगी। भूमि विवाद संबंधी मामलों में भी उन्होंने ठोस प्रश्न पूछकर निर्णायक रवैया प्रस्तुत किया।

इस विशेष अवसर पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने छात्रा रूबी का स्वागत किया और उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाकर कार्यभार सौंपा। वहीं सीडीओ प्रखर सिंह एवं एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने भी रूबी का अभिनंदन करते हुए उनके आत्मविश्वास की सराहना की। छात्रा रूबी ने साबित किया कि प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने में दृढ़ संकल्प और निष्पक्षता कितनी अहम होती है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *