• Home
  • अलीगढ
  • विधायक सहयोगी ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिली मुफ्त सेवाएं
Image

विधायक सहयोगी ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिली मुफ्त सेवाएं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 22 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास में एक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ इगलास के विधायक राजकुमार सहयोगी ने फीता काटकर किया।

शिविर में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ लिया। विधायक सहयोगी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन विशेषकर महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हों।

शिविर के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। इनमें स्त्री रोग, बाल रोग, नाक-कान-गला, नेत्र, मनोरोग, मेडिसिन, सर्जरी, अस्थि और दंत रोग विशेषज्ञ शामिल थे। इन विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श व उपचार उपलब्ध कराया।

आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के लोग विशेष रूप से लाभान्वित हुए। स्थानीय नागरिकों ने विधायक और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए ताकि दूरदराज़ के लोग भी समय पर उपचार पा सकें।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *