• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ
Image

अलीगढ़ में आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ

अलीगढ़ में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डीआईजी रेंज अलीगढ़ और एसएसपी अलीगढ़ ने शनिवार को आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को रियल-टाइम तकनीक से जोड़ा गया है।

नए कंट्रोल रूम में जनपद के सभी बॉर्डर पॉइंट्स पर लगाए गए हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरों, सभी थाना मोबाइल वाहनों पर लगाए जा रहे कैमरों और यूपी-112 पीआरवी वाहनों की व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (VTS) की मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे न केवल अपराधों पर नियंत्रण आसान होगा, बल्कि आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया भी सुनिश्चित होगी।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रणाली पुलिस गश्त, यातायात नियंत्रण और अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने में अहम भूमिका निभाएगी। आधुनिक कंट्रोल रूम के माध्यम से अलीगढ़ पुलिस स्मार्ट तकनीक से जुड़कर जनता को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक नई मिसाल कायम करेगी।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *