• Home
  • मुरादाबाद
  • मुरादाबाद: IPL सट्टेबाजी में बड़ा खुलासा, 9 गिरफ्तार, 11 सफेदपोशों पर केस दर्ज
Image

मुरादाबाद: IPL सट्टेबाजी में बड़ा खुलासा, 9 गिरफ्तार, 11 सफेदपोशों पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 13अप्रैल: 2025,

रामगंगा विहार के संभ्रांत लोग भी लपेटे में, करोड़ों की सट्टेबाजी का पर्दाफाश

मुरादाबाद में IPL सट्टेबाजी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि रामगंगा विहार के 11 सफेदपोशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी IPL मैचों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा लगाते थे और इसी अवैध धंधे के जरिए अकूत संपत्ति बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लाखों रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप, और सट्टेबाजी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।

सफेदपोश भी काले खेल में शामिल

चौंकाने वाली बात ये है कि जिन 11 सफेदपोशों पर केस दर्ज हुआ है, उनमें कई नामचीन कारोबारी और सर्राफा व्यापारी शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि ये लोग इस सट्टेबाजी रैकेट को फाइनेंशियल सपोर्ट दे रहे थे और मोटा मुनाफा कमा रहे थे।

फरार हो गए सभी आरोपी

जैसे ही इन सफेदपोशों पर मुकदमा दर्ज हुआ, सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Releated Posts

11 चक्कर पूरे किए, आखिरी 50 मीटर में थम गई सांसें

होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में हादसा, 4800 मीटर दौड़ के दौरान बरेली के 28 वर्षीय शिवम…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

SSP आवास की जमीन पर मालिकाना हक का दावा, 28.45 लाख मुआवजा हड़पने के आरोप में 7 पर FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : SIT जांच में खुली सरकारी जमीन पर कब्जे और जालसाजी की बड़ी साजिश, फर्जी…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

हाईटेक सुरक्षा और 4 मंजिला बैरकों से लैस होगी मुरादाबाद की नई स्मार्ट जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 388 करोड़ की लागत से 97 एकड़ क्षेत्र में बनेगा अत्याधुनिक कारागार परिसर मुरादाबाद। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

पकौड़ी का बहाना बना पति को भेजा कैंटीन, नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड पर फिल्मी अंदाज में हुई घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *